JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»रायपुर में सौतेले पिता ने 8 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने देखा तो हुआ मामले का खुलासा
    blog

    रायपुर में सौतेले पिता ने 8 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने देखा तो हुआ मामले का खुलासा

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsDecember 15, 2020No Comments2 Mins Read

    रायपुर शहर के खमतराई पुलिस ने 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोप है कि सौतेला पिता मासूम को डराता था कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वो उसकी मां की हत्या कर देगा।

    खमतराई थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शंभू बीर है। वह रावांभाटा इलाके की एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। बच्ची की मां से कुछ साल पहले उसकी मुलाकात हुई। वह अकेली रहती थी। ऐसे में आरोपी ने बच्ची को सहारा देने के नाम पर महिला से शादी कर ली। नशे की लत की वजह से आए दिन आरोपी और महिला के बीच विवाद होता था। यह देख 8 साल की बच्ची डर जाती थी, क्योंकि आरोपी उसे और उसकी मां को मारता-पीटता था।

    बच्ची ने रोते हुए मां को सौतेले पिता के करतूतों की दी जानकारी

    शिकायत के मुताबिक, पूर्व में भी दो-तीन बार आरोपी बच्ची का शारीरिक शोषण कर चुका था। कभी पिटाई की धमकी तो कभी 5 रुपए देकर वो बच्ची को मुंह बंद रखने को कह देता था। बीते रविवार की रात आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहा था तब उसकी मां ने देख लिया। बच्ची की मां ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी घर से भाग गया।

    इसके बाद बच्ची ने रोते हुए अपनी मां से सौतेले पिता की करतूतों के बारे में बताया। फिर महिला बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Previous Articleअय्युब खान मिले भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास से ।
    Next Article मनरेगा कार्यस्थल पर ले रहें कोरोना से बचने शपथ
    Jwala Express News

    Related Posts

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023

    छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में मिले 5 नए कोरोना केस,

    March 27, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?