JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस विभाग के अधिकारियों की यातनाओं से परेशान पुलिसवाला पैदल यात्रा निकाल देगा त्याग पत्र

    March 20, 2023

    मधुमक्खी के हमले से 5 लोगो की मौत

    March 20, 2023

    कबीरधाम जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आगाज हुआ।महोत्सव के पहले दिन देश-प्रदेश के नामचीन कलाकारों में अपने अलग अलग विधाओं से महोत्सव का समां बांध दिया

    March 20, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»15 साल तक वायदों से मुकरने वाले रमन सिंह और विष्णु साय के बयान हास्यास्पद : भूपेश सरकार ने दो साल में पूरे किए हैं अधिकांश वायदे – राजेंद्र
    blog

    15 साल तक वायदों से मुकरने वाले रमन सिंह और विष्णु साय के बयान हास्यास्पद : भूपेश सरकार ने दो साल में पूरे किए हैं अधिकांश वायदे – राजेंद्र

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsDecember 16, 2020No Comments3 Mins Read

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विष्णु देव साय सहित प्रदेश के भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल दागे हैं। राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार बयान दिया जा रहा है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में किये गए वायदों को पूरा होते देखना चाहती है। भाजपा नेताओं का बयान पूरी तरह हास्यास्पद है।
    राजेंद्र ने कहा कि डॉ. रमन सिंह समेत सभी भाजपा नेता बताएं कि 2003, 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा किए गए कितने वायदों को तत्कालीन रमन सरकार ने पूरा किया। यह भी बताएं कि तीन-तीन विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 15 साल छत्तीसगढ़ सरकार चलाने वाली भाजपा कितने वादों से पूरी तरह मुकर गई।
    राजेंद्र ने कहा कि 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, किसानों की कर्ज माफी, 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को बोनस, आदिवासी परिवारों को गाय देने, किसानों को 5 हार्स पावर तक बिजली माफ, अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवारों को दो हेक्टेयर जमीन देने सहित अनेक वायदे किए गए थे, लेकिन इन वायदों को रमन सरकार के साथ-साथ भाजपा के संगठन नेता भी भूल गए।
    राजेंद्र ने आरोप लगाया कि जनता का हित करने की बजाय चावल घोटाला, बिजली बिल में बढ़ोतरी, आदिवासियों की जमीन को उद्योगपतियों को देना, अनुसूचित जाति के आरक्षण को घटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। 15 साल तक प्रदेश की खनिज, वन संपदा का दोहन होने के साथ ही जमकर भ्रष्टाचार और गड़बड़ी का खेल होता रहा।
    इसी तरह केंद्र की भाजपा सरकार ने भी चुनाव के पहले किए गए वायदों को पूरा नहीं किया। 15 लाख रुपए हरेक नागरिक के खाते में जमा होने, दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने, किसानों की आय दुगुना करने, महंगाई कम करने, महिलाओं को सुरक्षा देने सहित कई वायदों के बल पर सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा नेता इन वायदों को भूलते रहे।
    राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए अधिकांश वायदे मात्र दो साल में ही पूरा कर दिये हैं। किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों से वापस लेने, चिटफंड कंपनी से पैसा वापस दिलाने, गोधन न्याय योजना के तहत दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदी, नदी-नालों और तालाबों के उन्नयन, राम वन गमन पथ का निर्माण सहित अनेक घोषणाओं को भूपेश सरकार ने पूरा कर दिखाया है।
    राजेंद्र ने कहा कि रमन सरकार द्वारा चुनावी वायदों को पूरा न करने और बार-बार वायदों से मुकरने के कारण ही जनता ने 2018 के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया। आम जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि सिर्फ दो साल के कार्यकाल में अधिकांश वायदों को पूरा करने वाली सरकार ही छत्तीसगढ़ की हितैषी सरकार है। आम जनता के पास भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल का पूरा हिसाब किताब भी है। भाजपा नेता छत्तीसगढ़ की जनता को अपने बयानों से गुमराह करने की कोशिश न करें।

    Previous Articleशासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    Next Article गुटका व धूम्रपान की सामग्री बेचने वालो पर पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाही मचा हड़कंप।
    Jwala Express News

    Related Posts

    पुलिस विभाग के अधिकारियों की यातनाओं से परेशान पुलिसवाला पैदल यात्रा निकाल देगा त्याग पत्र

    March 20, 2023

    मधुमक्खी के हमले से 5 लोगो की मौत

    March 20, 2023

    कबीरधाम जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आगाज हुआ।महोत्सव के पहले दिन देश-प्रदेश के नामचीन कलाकारों में अपने अलग अलग विधाओं से महोत्सव का समां बांध दिया

    March 20, 2023

    छत्तीसगढ़ निषाद समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों का शपथ ग्रहण, विधायक कुंवर ने कहा समाज हित में करें काम

    March 20, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?