JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»हत्या के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आए ,लम्बे समय से चौकी खोलने की मांग।
    blog

    हत्या के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आए ,लम्बे समय से चौकी खोलने की मांग।

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsDecember 19, 2020No Comments3 Mins Read

    दुर्ग/दुर्ग शहर के शंकर नगर में शुक्रवार की रात चाकूबाजी कर युवक की हत्या करने के 6 आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

    इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आए 6 आरोपियों में से 3 नाबालिग है और दो सगे भाई है।
    पुलिस चौकी खोलने की मांग लम्बे अरसे से वार्ड वासियों के द्वारा किया जा रहा है।
    पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है।

    दिलचस्प यह है कि जिस क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था उस क्षेत्र के अब तक गिरफ्तार आरोपियों के साथ ही मृतक निवासी नहीं है। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया है। आरोपियों के खिलाफ दफा 302, 147, 148 के तहत कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    एएपी रोहित झा, सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे हुई चाकूबाजी की इस घटना में घायल युवक प्रतीक उर्फ लक्की परिहार (23 वर्ष) की मौत हो गई थी। मृतक आदित्य नगर निवासी था और केटरिंग का काम करता था। आरोपी भी उसके सहयोगी थे। किसी बात को लेकर उनमें विवाद था। जिसके निपटारे के लिए सभी शंकर नगर के दुर्गा चौक के पास इक्कठा हुए थे। बताया जाता है कि इस पहले सभी ने शराब भी पी थी। नशे में उनके बीच विवाद हो गया और दर्जन भर से अधिक लोगों ने लक्की पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी रवि चंद्राकर ने उस पर चाकू से वार करना प्रारंभ कर दिया। युवक को गंभीर रूप से घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लक्की को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

    वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की और कुछ घंटों में ही 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए 6 आरोपियों में से 3 नाबालिग है। वहीं शिवपारा निवासी रवि चंद्राकर (19 वर्ष) व कृष्णा उर्फ किशन चंद्राकर (23 वर्ष) सगे भाई है। इनके अलावा सिंधी कालोनी निवासी बलकररन उर्फ गोविंद यादव (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    खूनी वारदात के इन आरोपियों को गिरफ्त में लेने में एएसआई विनोद सिंह, किरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश देवांगन, अशोक साव, शिवप्रसाद दुबे, कांस्टेबल अलाउद्दीन शेख, नरेन्द्र सहारे, हीरामन साहू, मनीष अग्निहोत्री, जावेद खान, धीरेन्द्र यादव, राहुल दुबे, प्रदीप ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, अरुण सिंह, नवीन यादव, पवन आडिल का विशेष प्रयास रहा।

    Previous Articleआरएसएस के विचारक एमजी वैद्य का नागपुर में हुआ निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार
    Next Article आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नया यूनिफार्म मिला
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?