रायपुर 21 दिसंबर 2020। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया।



बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और उनकी पत्नी शांति देवी वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
दो दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया। मोतीलाल वोरा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। आज उनका अचानक निधन हो गया। कल ही उन्होंने अपना 92वां जन्मदिन मनाया था।