JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»राजनीति के अनमोल ‘मोती’ मोतीलाल वोरा को सदन की श्रद्धांजलि, सम्मान में स्थगित हुआ विधानसभा में आज का कामकाज
    blog

    राजनीति के अनमोल ‘मोती’ मोतीलाल वोरा को सदन की श्रद्धांजलि, सम्मान में स्थगित हुआ विधानसभा में आज का कामकाज

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsDecember 22, 2020No Comments3 Mins Read

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन शोक के माहौल में शुरू हुआ। मंगलवार को कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने संयुक्त मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा के निधन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की अपूरणीय क्षति है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अपनी स्मृतियों में बसी मोतीलाल वोरा की छवि को साझा किया। बाद में दो मिनट का मौन रखकर प्रदेश के सबसे बुजुर्ग राजनेता को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद सदन की कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

    • सदन में श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जबसे होश संभाला है तब से वोरा जी को देख रहे थे। उनकी राजनीति को देखकर ही काम करता रहा। वे सुबह से देर रात तक काम करते रहते थे, बल्कि रात में भी उसी ताजगी के साथ काम करते थे। उनके निधन से ऐसी राजनीतिक शून्यता पैदा हुई है, जिसे भर पाना मुश्किल है।
    • गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, वे नेतृत्व पर आस्था सीखने की पाठशाला थे। गृहमंत्री ने एक संस्मरण सुनाया। उन्होंने कहा, उस समय चुनाव हो रहे थे। वोरा जी को टिकट मिला। प्रचार शुरू हो गया। उसी बीच टिकट काटकर चंदूलाल चंद्राकर को मिल गया। ऐसा एक बार फिर हुआ। हम कार्यकर्ता बड़े नाराज हुए कि बड़ी बेइज्जती हो रही है। हम तीन-चार लोग दिल्ली जाकर राजीव गांधी से मिले। बात नहीं बनी। बाद में मैंने उनसे पूछा कि आपने राजीव जी से बात क्यों नहीं की। उन्होंने कहा, मैं राजीव जी से कहता तो टिकट फिर मिल जाता, इससे मेरी इज्जत तो थोड़ी बढ़ जाती लेकिन मेरे नेता की बेइज्जती होती। ऐसा मैं कभी नहीं चाहूंगा।
    • स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, मेरे माता-पिता भी वोरा जी के साथ काम करने वालों में थे। संयोग रहा कि उनके आशीर्वाद से ही मैं राजनीति में आया। मेरे जीवन की सीख देने वालों में वोरा जी की बड़ी भूमिका रही है। उनकी सीख मेरे लिए एक धरोहर की तरह साथ रहेगा।

    जब रमन सिंह की चुनावी गाड़ी को लगाया था धक्का

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, वे राजनीति में मोती की तरह चमकते रहे। उनका व्यक्तित्व कितना विशाल है यह समय देखने को मिला जब उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहा था। प्रचार के दौरान उनकी गाड़ी फंस गई। वोरा जी ने देखा तो अपने ड्राइवर को भेजा। गाड़ी को निकालने के लिए धक्का लगवाया, मैंने कहा-लोकसभा में भी ऐसे ही धक्का लगा दीजिएगा।

    मुख्यमंत्री रहते हुए मैं संसद सत्र शुरू होने से पहले दिल्ली में सांसदों की बैठक लेता था। संकोच के साथ फोन करने पर वे गर्मजोशी के साथ बैठक में आने को तैयार रहते थे। आते थे और बकायदा नोट लेते थे। आज महसूस हो रहा है कि हम सबके अभिभावक नहीं रहे।

    आज पेश होना था अनुपूरक बजट

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा में अनुपूरक

    Previous Articleमोतीलाल वोरा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश व देश भर से कई वीवीआईपी आएगे व्यवस्था संभालने – कलेक्टर,आईजी,एसपी पहुचे
    Next Article मौजूदा हालात को देखते हुए फरवरी तक नहीं होंगी CBSE की परीक्षाएं – केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?