सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़, रायपुर में डायरेक्टर मेडिकल के पद पर अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत डा. आशीष कुमार सिन्हा पर सिकल सेल संस्थान के कर्मचरियों प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा स्वास्थ्य सचिव से की है।



महिलाओं के सामने करते हैं गाली गलौच
कर्मचारियों ने शिकायत की है कि उक्त अधिकारी संस्थान में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिलाओं के सामने गाली गलौच करते हैं, उनके इस अशोभनीय आचरण से महिला कर्मचारी कार्यालय में कार्य करने में असहजता महसूस करती हैं।
मुख्यमंत्री तक सीधे पहुंच होने की दिखाते हैं धौंस
संस्थान के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है कि डॉ. आशीष कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री से अपनी सीधी पहुंच होने की धौंस दिखाकर कर्मचारियों को धमकाते हैं और उनको नौकरी से निकाल देने की धमकी देते हैं।
उच्च अधिकारियों से भी की गई है शिकायत
अधिकारी के इस व्यवहार से पीड़ित होकर कर्मचारियों ने संस्थान के महानिदेशक से शिकायत की, जिस पर संस्थान के महानिदेशक ने डॉ. आशीष कुमार सिन्हा से स्पष्टीकरण मांगा है और प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही हेतु शिकायत को शासन की ओर अग्रेषित कर दिए हैं।
सिकल सेल संस्थान से हटाने की कर रहे हैं माँग
डॉ. आशीष सिन्हा के द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किये जाने के विरोध में सिकल सेल संस्थान के अधिकारी कर्मचारी लामबंद हो गए हैं और उक्त अधिकारी को संस्थान से हटाए जाने की एकसूत्रीय मांग को लेकर मोर्चा खोल दिये हैं। संस्थान के कर्मचारियों के द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक कर रहे हैं टाल मटोल
डॉ. आशीष कुमार सिन्हा के इस शिकायत प्रकरण पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ.आर.के. सिंह से पूछे जाने पर वे जांच पड़ताल करने की बात कह कर बात करने से बच रहे हैं।
नियम विपरीत की गई है पदस्थापना
डॉ. आशीष कुमार सिन्हा की संस्थान में डायरेक्टर मेडिकल के पद पर नियुक्ति भी नियम विपरीत की गई है। संस्थान के भर्ती नियम के अनुसार डायरेक्टर मेडिकल पद हेतु अनिवार्य अर्हता 10 साल का मेडिकल टीचिंग कार्य का अनुभव होना चाहिए, जबकि डॉ. सिन्हा उक्त अर्हता को पूर्ण नहीं करते हैं।
विवादों से है पुराना नाता, ब्रेक इन सर्विस भी हो चुके हैं
डॉ. आशीष कुमार सिन्हा का विवादों से बेहद पुराना नाता है। एक साथ 2 स्थान पर नौकरी करने के आरोप में उनके ऊपर ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्यवाही भी किया जा चुका है।
प्रोजेक्ट की राशि का भी किये हैं गोलमाल, मुख्य सचिव से हुई है शिकायत
डॉ. आशीष सिन्हा के ऊपर यूनिसेफ के विभिन्न प्रोजेक्ट में आर्थिक अनियमितता का गंभीर आरोप भी लगा है, जिसकी शिकायत मुख्य सचिव से की गई है। इस प्रकरण पर मुख्य सचिव ने तत्काल जाँच के निर्देश दिए हैं, किंतु विभाग द्वारा जांच की कार्यवाही प्रारम्भ नहीं की गई है।


