JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»जनपद CEO और CGRES सब इंजीनियर सहित दो जिलों में शिक्षाधिकारी कार्यालय के दो क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ धरे गए
    blog

    जनपद CEO और CGRES सब इंजीनियर सहित दो जिलों में शिक्षाधिकारी कार्यालय के दो क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ धरे गए

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsDecember 30, 2020No Comments2 Mins Read

    छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में ACB ने कार्रवाई की। बलरामपुर में जनपद CEO, बलौदाबाजार में ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (CGRES) के सब इंजीनियर, सरगुजा और नारायणपुर में शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की यह कार्रवाई रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर की टीमों ने की है।

    बलरामपुर : 60 हजार घूस लेते पकड़े गए जनपद CEO
    बलरामपुर में ठेकेदार ने नाले में पुलिया का निर्माण कार्य किया था। भुगतान का चेक काफी लंबे समय से लंबित था। उसने कई बार जनपद पंचायत CEO विनय गुप्ता से संपर्क किया। चेक पास करने की एवज में CEO ने एक लाख रुपए की मांग रखी। ठेकेदार ने ACB में शिकायत कर दी। सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप का आयोजन किया और पहली किश्त के 60 हजार रुपए लेते उसी के कार्यालय में पकड़ लिया।

    बलौदाबाजार : रोड निर्माण कार्य के सत्यापन को सब इंजीनियर ने मांगी घूस
    ACB की एक टीम ने बलौदाबाजार के सिमगा में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सब इंजीनियर सुनील कुमार अग्रवाल को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने सीसी रोड निर्माण कार्य के मूल्यांकन और सत्यापन के लिए ठेकेदार से 12000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस पर ठेकेदार की शिकायत को लेकर ACB ने सत्यापन किया और फिर ट्रैप की कार्रवाई की गई।

    सरगुजा : रिटायर्ड प्रधान पाठक से एरियर की राशि के लिए मांगे 10 हजार
    सरगुजा में घोघरा विकासखंड बतौली स्थित शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक साल 2017 में रिटायर्ड हुए थे। उनको सातवें वेतनमान के एरियर 1.14 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान नहीं हुआ था। इसे दिलाने के लिए उन्होंने BEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 प्रमोद गुप्ता से संपर्क किया। उसने इसके लिए 10 हजार रुपए मांगे। ACB ने रिकार्डिंग कराई और फिर उसे रुपए लेते पकड़ लिया।

    नारायणपुर : अन्य स्कूल में ट्रांसफर के नाम पर मांगे 10 हजार रुपए
    बस्तर में भी जगदलपुर ACB की टीम ने कार्रवाई की और जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय के क्लर्क किशोर कुमार मेश्राम को 10 हजार रुपए लेते धर दबोचा। आरोपी सहायक ग्रेड 3 पर है। उसने एक शिक्षक को अन्य स्कूल में ट्रांसफर किए जाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर टीम ने उसे रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    Previous Articleगृह मंत्री ने की अपराध अनुसंधान विभाग के कार्यों की समीक्षा : प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश
    Next Article सालंगपुर में हनुमानजी को 21 किलो सोने के गहने पहनाए; इनमें 100 हार, 300 कड़े और 500 अंगूठियां
    Jwala Express News

    Related Posts

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    कामधेनु विश्वविद्यालय में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण विषय पर 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ।

    February 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?