JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»सऊदी अरब से नई सरकार के मंत्रियों को लेकर आए विमान के पास ब्लास्ट; 22 लोगों की मौत
    blog

    सऊदी अरब से नई सरकार के मंत्रियों को लेकर आए विमान के पास ब्लास्ट; 22 लोगों की मौत

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsDecember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Aden : People run after an explosion at the airport in Aden, Yemen, shortly after a plane carrying the newly formed Cabinet landed on Wednesday, Dec. 30, 2020. No one on board the government plane was hurt but initial reports said several people at the airport were killed. AP/PTI(AP12_30_2020_000186A)

    अरब देश यमन के अदन एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा धमाका हुआ। ब्लास्ट से तुरंत पहले देश की नई कैबिनेट के मंत्रियों को लेकर एक विमान लैंड हुआ था। विमान के उतरते ही उसके पास यह धमाका हुआ। इस दौरान फायरिंग की आवाज भी सुनी गई।

    विमान में यमन के प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद अपनी कैबिनेट के साथ मौजूद थे।
    विमान में यमन के प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद अपनी कैबिनेट के साथ मौजूद थे।

    ब्लास्ट में 22 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। हालांकि, आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद भी मौजूद थे। किसी मंत्री के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में कितने मंत्री थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

    सऊदी मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रियों को सुरक्षित प्रेसिडेंशियल पैलेस पहुंचा दिया गया। यमन के इनफॉर्मेशन मिनिस्टर मोमार अल इरयानी ने हमले के पीछे हूथी विद्रोहियों का हाथ होने का शक जताया है।

    एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एयरपोर्ट पर कई शव देखे हैं। अधिकारियों ने अपनी पहचान नहीं बताई, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में एयरपोर्ट की इमारत के पास मलबा और टूटे कांच दिखाई दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में एयरपोर्ट पर भागते सैनिक दिखाई दे रहे हैं।
    सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में एयरपोर्ट पर भागते सैनिक दिखाई दे रहे हैं।

    विद्रोहियों से समझौते के बाद देश लौटे हैं मंत्री

    यमन काफी वक्त से गृहयुद्ध से जूझ रहा है। एक समझौते के तहत यहां के प्रधानमंत्री सईद के साथ सरकार के कई मंत्री अदन लौटे थे। यह समझौता पिछले हफ्ते ही प्रतिद्वंद्वी गुट के अलगाववादियों के साथ किया गया था। मलिक की सरकार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल है। कई साल से चल रहे गृहयुद्ध के दौरान वह ज्यादातर वक्त निर्वासित रहे। यह सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से काम कर रही थी।

    धमाके के पीछे ईरान के समर्थन वाले हूथी विद्रोहियों का हाथ माना जा रहा है।
    धमाके के पीछे ईरान के समर्थन वाले हूथी विद्रोहियों का हाथ माना जा रहा है।

    सऊदी अरब में रह रहे यमन के राष्ट्रपति अबेद रब्बो मंसूर हादी ने इस महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा की थी। इसे अलगाववादियों के साथ चल रही लड़ाई को खत्म करने की दिशा में बड़े कदम के रूप में देखा गया था।

    यमन की सऊदी अरब समर्थित सरकार ईरान के समर्थन वाले विद्रोहियों के साथ युद्ध कर रही है। उनका उत्तरी यमन के साथ-साथ देश की राजधानी सना पर भी नियंत्रण है। पिछले साल, विद्रोहियों ने अदन में एक मिलिट्री बेस में चल रही परेड में मिसाइल दागी थी। इसमें कई सैनिक मारे गए थे।

    2015 से देश में चल रहा गृह युद्ध

    लगभग दो करोड़ आबादी वाले यमन की सीमा सऊदी अरब और ओमान से मिलती है। इसकी सीमा में 200 से ज्यादा द्वीप भी शामिल हैं। यह देश 2015 से गृहयुद्ध की मार झेल रहा है। यह युद्ध देश के पूर्व और अभी के राष्ट्रपति के वफादार गुटों के बीच चल रहा है। राजधानी सना में हूथी विद्रोही मौजूद हैं। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह का समर्थक माना जाता हैं। अदन में मंसूर हादी की सरकार है। इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल है। हालांकि, सरकार का असर अदन के कुछ इलाकों तक ही है।

    अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक भी देश में कब्जे की लिए हमले करते रहते हैं। इस वजह से यह देश बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, मार्च 2015 से जनवरी 2017 तक ही यहां 10 हजार नागरिकों सहित कुल 16 हजार 200 लोग मारे जा चुके थे।

    Previous Articleसालंगपुर में हनुमानजी को 21 किलो सोने के गहने पहनाए; इनमें 100 हार, 300 कड़े और 500 अंगूठियां
    Next Article बाल श्रमिकों पर रखें नजर, नियोक्ताओं पर करें कड़ी कार्रवाई – जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
    Jwala Express News

    Related Posts

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023

    छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में मिले 5 नए कोरोना केस,

    March 27, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?