JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    किसानों के लिए वरदान बनी यह सिंचाई योजना, नई पद्धति अपनाने पर अनुदान भी दे रही बघेल सरकार

    March 29, 2023

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में 250 साल पुराना प्रदेश का सबसे विशाल पेड़, लोगों के लिए आस्था का केंद्र

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बेेमेतरा में नई फसल मखाना की खेती शुरू
    blog

    कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बेेमेतरा में नई फसल मखाना की खेती शुरू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 1, 2021No Comments2 Mins Read


    बेमेतरा -कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया बेमेतरा में प्रथम बार मखाना की खेती का प्रदर्शन लगाया । जिले में इस तरह का प्रायोगिक प्रदर्शन प्रथम बार किया जा रहा है।

    डुबान एवं दलदल क्षेत्र के लिए यह बहुत उपयोगी फसल है यह फसल आजकल एक सुपर फुड के रूप में प्रचलित है। अपने पौष्टिक गुणों के कारण इसकी अत्यधिक मांग एवं उपयोगिता है।  इसके साथ-साथ मखाने का बाजार मुल्य भी अधिक होने के कारण इसकी खेती से बेकार जमीन से अधिक पैसा कमाया जा सकता है।

    मखाना का पौधा पानी के स्तर के साथ ही बढ़ता है। इसके पत्ते पानी के ऊपर फैले रहते हैं और पानी के घटने की प्रक्रिया शुरू होते ही पानी में लबालब भरे खेत की जमीन पर पसर जाते है।

    तालाब के आलावा साल भर जलजमाव वाली जमीन भी इसकी खेती के लिए उपयुक्त है। किसान मखाना उपजाने के लिए अपने सामान्य खेत का भी इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु खेती की अवधि के दौरान उक्त खेत में 6 से 9 इंच तक पानी जमा रहना चाहिए।


     किसानों के लिए मखाना की खेती वरदान साबित होगी चूँकि इसकी खेती का उत्पादन प्रति एकड़ 10 से 12 क्विंटल होती है। इसमें प्रति एकड़ 20 से 25 हजार रूपये की लागत आती है जबकि 60 से 80 हजार रूपये की आय होती हैै। कम से कम 4 फीट पानी की आवश्यकता के साथ 15 से 40 किलोग्राम खाद प्रति एकड़ की जरूरत होती है।

    मार्च से अगस्त तक का समय मखाना की खेती के लिए उपयुक्त होता है। कृषि महाविद्यालय ढोलिया में इस फसल का सफलतम प्रदर्शन लगाया गया है। यह फसल कृषि विज्ञान केन्द्र, धमतरी के प्रमुख वैज्ञानिक एस.एस. चंद्रवंशी के द्वारा प्रदाय किया गया है और उनके देख-रेख में किया जा रहा है।

    अगर यह फसल बेमेतरा जिले में सफल होती है तो यह दलदल एवं अनुपयोगी जमीन के लिए वरदान साबित होगी । जलीय फसलें जैसे सिंघाड़ा, कमलककड़ी आदि का भी प्रदर्शन महाविद्यालय में लगाया गया है। इच्छुक किसान खेती से संबंधित जानकारी के लिए कृषि महाविद्यालय में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

    Previous Articleबिलासपुर- बीकानेर के बीच स्पेशल ट्रेन 9 जनवरी से चलेगी
    Next Article एक लाख के ऊपर आरटीपीसीआर टेस्ट पूर्ण कर उपलब्धि हासिल किया राजनांदगांव ने
    Jwala Express News

    Related Posts

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    किसानों के लिए वरदान बनी यह सिंचाई योजना, नई पद्धति अपनाने पर अनुदान भी दे रही बघेल सरकार

    March 29, 2023

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में 250 साल पुराना प्रदेश का सबसे विशाल पेड़, लोगों के लिए आस्था का केंद्र

    March 29, 2023

    छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी पर सीएम बघेल ने साधा निशाना, बोले- बीजेपी नेताओं के इशारे

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?