JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»एफसीआई ने राज्य के गोदामों में 2 लाख 80 हजार टन चावल का अतिरिक्त भंडारण करने की मांग की – वोरा
    blog

    एफसीआई ने राज्य के गोदामों में 2 लाख 80 हजार टन चावल का अतिरिक्त भंडारण करने की मांग की – वोरा

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 4, 2021No Comments2 Mins Read

    दुर्ग. फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस साल राज्य में चावल का अतिरिक्त भंडारण करने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन को डिमांड भेजा है। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरूण वोरा ने बताया कि एफसीआई ने कुल 2 लाख 80 हजार 134 टन चावल का अतिरिक्त भंडारण करने की व्यवस्था करने कहा है।

    डिमांड के अनुसार स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा भंडारण की  व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।आपको बता दें कि स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदामों में एफसीआई द्वारा करीब 40 लाख टन चावल भंडारण किया जा रहा है। इस बार 2 लाख 80 हजार टन अतिरिक्त भंडारण करने की डिमांड की गई है।

    स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अफसरों का कहना है कि डिमांड के अलावा भी राज्य के गोदामों में उपलब्ध भंडारण क्षमता की जानकारी भी भेजी गई है।वोरा ने सभी विभागीय अधिकारियों और गोदामों के प्रबंधकों से कहा है कि धान खरीदी के बाद मिलिंग होने पर स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदामों में चावल का भंडारण किया जाएगा।

    यह कार्य उच्च गुणवत्ता से किया जाना चाहिए। वोरा ने विभागीय अफसरों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वे खुद गोदामों का निरीक्षण करने जाएंगे।

    वोरा ने किसी भी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिए हैं।एफसीआई ने इन स्थानों पर गोदामों में अतिरिक्त भंडारण की मांग कीकरंजा भिलाई में 10 हजार टन, हथखोज भिलाई में 15 हजार टन, बालोद (जगतरा) में 15 हजार टन, चिटौद में 15 हजार टन, राजनांदगांव में 20 हजार टन, राजिम 10800 टन, धमतरी में 14800 टन, महासमुंद में 23123 टन, बागबहरा में 11 हजार टन, बसना में 22516 टन,  सरायपाली में 19895 टन, कुरुद में 14400 टन, चिटौद में 23200 टन, खरसिया में 10800 टन, अकलतरा में 11180, जांजगीर में 20 हजार टन, लोहरसिंग में 24 हजार टन अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने की डिमांड की है। इस तरह कुल 2 लाख 80 हजार 714 टन की अतिरिक्त भंडारण क्षमता की डिमांड एफसीआई द्वारा की गई है।

    Previous Articleखुडमुड़ा में सोनकर परिवार 4 मृतक को कैंडल जला कर दी श्रद्धांजलि,जिला पंचायत सदस्य ने नही मनाया अपना जन्मदिन।
    Next Article पल्स पोलियो अभियान के पहले होगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ का कोरोना टेस्ट
    Jwala Express News

    Related Posts

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?