JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»नई नवेली दुल्हन को अपने चारों बेटों से अवैध संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
    blog

    नई नवेली दुल्हन को अपने चारों बेटों से अवैध संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 11, 2021No Comments3 Mins Read

    गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) शहर में शादी (Marriage) के बाद दुल्हन के साथ अत्याचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां पहले दुल्हन को लोक-लाज का डर दिखाकर छोटे भाई की जगह बड़े भाई से शादी करवा दी गई और बाद में उसकी सास ने अपने चारों बेटों से अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

    दुल्हन के साथ हुए ऐसे अन्याय की कहानी जो भी सुन रहा है, वो हैरत में पड़ गया कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है? गौरतलब है कि जब दुल्हन शादी के बाद ससुराल पहुंची तो उसने अपने पति के अलावा किसी के भी साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया. फिर उसके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती उसे ऐसा करने के लिए प्रताड़ित किया गया.

    ससुराल में अपने साथ हो रहे अत्याचार से किसी तरह जान छुड़ाकर वह शादी के 2 महीने बाद ही मायके वापस आ गई. पीड़ित दुल्हन ने इसकी शिकायत गाजियाबाद के डीएम से की, जिसके बाद सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में महिला के पति और सास समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई.

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गाजियाबाद (Ghaziabad) के सिहानी गेट इलाके में 19 वर्षीय पीड़ित दुल्हन रहती है. दुल्हन की मां एक सोसायटी में काम करती है. वहां गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स के कहने पर उसकी मां ने अपनी बेटी के लिए मुरादनगर के एक लड़के को पसंद किया. लेकिन 21 फरवरी 2020 को जब शादी के मंडप में पहुंचे तो उस लड़के की जगह दूसरा शख्स वहां बैठा हुआ था.

    फिर पता चला कि वो पसंद किए गए लड़के का बड़ा भाई है. लड़की उससे शादी करना नहीं चाहती थी, लेकिन बिचौलिए और मां के समझाने पर वो शादी के लिए तैयार हो गई. पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पहुंचने पर पता चला कि उसका पति नशे का आदी है. सुहागरात वाले दिन ही वो इंजेक्शन लेकर सो गया.

    सास ने डाला जेठ और देवर से संबंध बनाने का दबाव

    पीड़ित महिला ने आगे बताया कि उसके पति के 2 बड़े और 1 छोटा भाई है. उसके जेठ शादीशुदा हैं. उसकी सास ने शादी के दूसरे दिन दोनों जेठों और देवर के कमरों में बारी-बारी से अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे भेजा, लेकिन वो विरोध करके कमरे से बाहर आ गई.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा वह हर दिन करती थी. इसके बाद एक दिन उसकी सास, जेठ और पति ने उसके साथ मारपीट की व उसके कपड़े फाड़ दिए. फिर ससुरालवालों ने दुल्हन के मां से 3 लाख रुपये ट्रक और बाइक खरीदने के लिए मांगना शुरू कर दिया.

    दुल्हन के साथ हुए अन्याय के इस मामले पर सिहानी गेट पुलिस स्टेशन के एसएचओ (SHO) कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सबूतों के आधार आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

    Previous Articleपत्नी को चरित्रहीन बताते हुए हत्या की, फिर खुद भी फासी पर झुला ,
    Next Article निवेशकों को बिजली बिल, टैक्स, परिवहन, स्टाम्प डयूटी में मिलेगी छूट – पर्यटन स्थलों पर
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?