JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»निवेशकों को बिजली बिल, टैक्स, परिवहन, स्टाम्प डयूटी में मिलेगी छूट – पर्यटन स्थलों पर
    blog

    निवेशकों को बिजली बिल, टैक्स, परिवहन, स्टाम्प डयूटी में मिलेगी छूट – पर्यटन स्थलों पर

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Raipur News: निवेशकों को बिजली बिल, टैक्स, परिवहन, स्टाम्प डयूटी में मिलेगी छूट
     कोरोना काल का बुरा दौर खत्म होते ही नए साल में छत्तीसगढ़ के अनेक प्रसिद्ध स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    रायपुर। Raipur News: कोरोना काल का बुरा दौर खत्म होते ही नए साल में छत्तीसगढ़ के अनेक प्रसिद्ध स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थितियां सामान्य होने के बाद अब पर्यटन मंडल ने निजी निवेशकों को पर्यटन स्थलों पर निवेश के लिए आकर्षित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

    नई पर्यटन नीति के अंतर्गत निवेशकों को बिजली बिल, टैक्स, परिवहन और स्टाम्प डूयटी में विशेष छूट दी जाएगी। इससे निवेशकों के साथ-साथ पर्यटन मंडल को भी फायदा होगा और सुविधाएं मिलने से पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए देश-विदेश के पर्यटक आकर्षित होंगे।

    स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

    पर्यटन मंडल की नीतियां यदि कामयाब होती हैं तो इससे पर्यटन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को रोजगार मिलेगा। उनकी कमाई में इजाफा होगा।

    शुरुआत में इन पर्यटन स्थलों को संवारा जाएगा

    नई पर्यटन नीति के तहत शुरुआती दौर में उन्हीं पर्यटन स्थलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जहां वीकेंड अथवा छुटि्टयों के मौके पर सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। कवर्धा के समीप चिल्फी घाटी, अचानकमार, अमरकंटक, हसदेव बांगो, चित्रकोट, धमतरी का गंगरेल डेम, सतरेंगा, देवपहरी, फिंगेश्वर के समीप वाटर फाल, मैनपाट आदि टूरिस्ट स्थलों को विशेष रूप से संवारे जाने की योजना है। नदी, झील वाले पिकनिक स्थलों पर नए क्रूज और हाउसबोट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
    पिकनिक स्थलों पर होटल-मोटल

    सिरपुर, बारनवापारा, चित्रकोट, गंगरेल, चिल्फी घाटी, सारंगढ़ महल आदि जगहों पर होटल मोटल की सुविधा है, लेकिन पर्यटकों के हिसाब से यह काफी कम है। सीजन में होटल, मोटल हमेशा फुल रहते हैं, जब इनकी संख्या बढ़ जाएगी तो मंडल की कमाई होने के साथ-साथ पर्यटकों को भी इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। सुविधा मिलने से ज्यादा पर्यटक इन जगहों पर आना पसंद करेंगे।

    सुविधाएं बढ़ाएंगे

    प्रदेशभर में 16 पर्यटन केंद्रों पर कुछ लग्जरी और कुछ लकड़ी से बनाए गए काटेज हैं। एक पर्यटन केंद्र पर वर्तमान में अधिकतम चार से लेकर 10 काटेज ही हैं। सीजन में पर्यटक आते हैं, लेकिन काटेज में जगह नहीं मिलने पर शाम होने से पहले ही लौट जाते हैं। अब यहां टीवी, फ्रीज, कूलर आदि सुविधाएं बढ़ाने की योजना है। साथ ही नए काटेज भी बनेंगे। कई साल पहले बने काटेज की मरम्मत नहीं हुई है, पुरानों की हालत सुधारकर नए काटेज में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

    हर साल एक लाख से अधिक पर्यटक

    पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक साल में छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से एक लाख से अधिक पर्यटक आते रहे हैं। इस साल कोरोना महामारी के चलते पर्यटन केंद्रों पर ताला लगा था। अब फिर से रौनक लौटने लगी है।

    पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योजना बन चुकी है, जिसे शासन को भेज दिया गया है।

    – रानू साहू, संचालक, पर्यटन मंडल

    Previous Articleनई नवेली दुल्हन को अपने चारों बेटों से अवैध संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
    Next Article नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है छत्तीसगढ़ की तरूणाई’
    Jwala Express News

    Related Posts

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?