JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»गुंडे झोपड़ी बनाकर वाहन चालकों से वसूल रहे रंगदारी, जिन रेतघाटों का ठेका नहीं
    blog

    गुंडे झोपड़ी बनाकर वाहन चालकों से वसूल रहे रंगदारी, जिन रेतघाटों का ठेका नहीं

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read

    अवैध रेत घाट में दिन दहाड़े टैक्टर के जरिए रेत की ढुलाई की जा रही है। दूसरे चित्र में डंडा वसूली के लिए बनाया गया नाका।
    • कोनी, लोखंडी, तुरकाडीह, निरतू, सेंदरी, कछार घाटों का यही हाल

    बिलासपुर / जिन रेत घाटों का ठेका नहीं हुआ है, वहां रसूखदार झोपड़ी बनाकर वाहन चालकों से 250 रुपए से लेकर 300 रुपए तक प्रति ट्रैक्टर डंडा वसूली कर रहे है। कोनी, लोखंडी, तुरकाडीह, निरतू, सेंदरी, कछार सहित अधिकांश रेत घाटों का यही हाल है।
    जिले में 2019 में 19 रेत घाटों को नीलाम किया गया। मकसद था, लोगों को कम कीमत पर रेत मिले और शासन को रायल्टी के तौर पर आय हो। लेकिन शासन को रायल्टी तो कम मिल ही रही है, लोगों को भी अधिक कीमत पर रेत खरीदना पड़ रहा है। जिले में करीब 40 घाट है, जहां से रेत का उत्खनन वैध या अवैध तरीके से किया जा रहा है। शहर से लगे कुछ घाटों का दैनिक भास्कर ने जायजा लिया। कोनी, लोखंडी, तुरकाडीह और सेंदरी घाट में ट्रैक्टर वाले रेत लेकर जाते नजर आए। शहर से लगे कोनी रेत घाट को नीलाम नहीं किया गया है लेकिन यहां लगातार रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा रोड बनाया गया है सके।

    यह भी पढ़े 

    अब रजिस्ट्री के 7 फीसदी शुल्क पर बदलवा सकते हैं भूमि का उपयोग, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम में संशोधन

    अब रजिस्ट्री के 7 फीसदी शुल्क पर बदलवा सकते हैं भूमि का उपयोग, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम में संशोधन

    रोड में आगे बढ़ने पर एक झोपड़ी नजर आया जहां कुछ सामान रखा था यानी उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां रात में भी लोग रहते हैं। ट्रैक्टर वालों ने बताया कि यहीं पर वे लोग रहते हैं जो उनसे 250-300 रुपए तक वसूलते हैं। तुरकाडीह सरपंच संतोष पटेल ने बताया कि उन्होंने खुद खनिज विभाग में शिकायत की है लेकिन वे ज्यादा ध्यान नहीं देते। खनिज चौकी में भी जाकर शिकायत करता हूं। निरतू व सेंदरी घाट में भी वसूली की जा रही है।

    ट्रैक्टर मालिक बोला- बड़े घाट चलाने वाले रसूखदार लोग
    कोनी में एक ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि रोजी रोटी चलाने के लिए गाड़ी ले लिए हैं लेकिन सभी तरह की परेशानी उन्हें ही हो रही है। गाड़ी मालिकों की कोई सुनवाई नहीं है। गाड़ी की किश्त भरे, घर खर्च चलाएं कि माइनिंग वालों को दें। 12 हजार फाइन है, 6 बार गाड़ी पकड़ी जा चुकी है। 60 हजार रुपए महीने भर में लग गया। जानते हो किसका शासन है। बड़े -बड़े आदमी है, अपना-अपना लेकर चला रहे हैं।

    ग्राम खपरी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ करवाई

    युवक की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक
    लोफंदी रेत घाट में अवैध उत्खनन का नतीजा है कि उसी गांव के युवक सलमान की मौत रेत भरी हाईवा से टकराने से हो गई। इस घटना से भी न तो माफिया ने सबक लिया और न ही खनिज विभाग ने। नदी किनारे का ऐसा कोई गांव नहीं जहां अवैध रूप से रेत न निकाला जा रहा हो। इसी तरह रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन होता रहा तो दुर्घटना फिर हो सकती है।

    संस्कार केंद्र में बच्चों के जयश्री राम का अभिवादन सुनाई नही देगा, जाने क्यों

    डंडा वसूली की जानकारी नहीं
    मुझे बंद घाटों में डंडा वसूली की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो छापेमारी कर कार्रवाई करेंगे। वैसे कोनी घाट में कई बार छापेमारी कर ट्रैक्टर वालों के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है।
    अनिल साहू, सहायक खनिज अधिकारी

    Previous Articleअब रजिस्ट्री के 7 फीसदी शुल्क पर बदलवा सकते हैं भूमि का उपयोग, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम में संशोधन
    Next Article एक करोड़ 7 लाख 94 हजार रुपये बकाया, निगम पुलिस बल लेकर जाएगी करदाताओं के पास संपत्ति का कुर्की करने
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?