JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»किसानों और मजदूरों का दर्द क्या जानेंगे सावरकर और गोडसे के वंशज – राजेंद्र साहू
    blog

    किसानों और मजदूरों का दर्द क्या जानेंगे सावरकर और गोडसे के वंशज – राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read
    • दुर्ग/ किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है केंद्र सरकार
      केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए तीनों कृषि कानूनों का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।
    • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखे शब्दों में कहा है कि किसानों और मजदूरों का दर्द सावरकर और गोडसे के वंशज क्या जानेंगे।
    • सावरकर और गोडसे के वंशजों के विचार किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के लिए नहीं होते हैं।
      राजेंद्र ने कहा कि एक ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार को लेकर चलने वाली कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने पूरे देश में रोजगार उपलब्ध कराने नित नए उपक्रम बनाए। हरित क्रांति व श्वेत क्रांति के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। सिंचाई के लिए बड़े-बड़े बांध बनवाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने के साथ ही खाद और कीटनाशक दवाइयों में सब्सिडी, मनरेगा और राहत कार्य के माध्यम से मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया।
      दूसरी ओर सावरकर और गोडसे के वंशज और उनके विचारों पर चलने वाली पार्टी की सरकार सार्वजनिक उपक्रम बेचने में लगी है।
    • राजेंद्र ने कहा कि किसान विरोधी तीन कृषि विधेयक लाकर लोगों को बेरोजगार बनाने की कोशिश की जा रही है। कृषि विधेयक का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
    • किसान आंदोलन के दौरान अब तक लगभग 60 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। केंद्र की भाजपा सरकार सार्थक चर्चा करने की जगह नित नए बहाने बना रही है। टालमटोल करते हुए ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।
      राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की यह नीति किसानों के प्रति उनकी बदनीयती को दर्शाती है। भाजपा सरकार इस विधेयक से मिलने वाले लाभ को किसानों को समझाने में विफल रही है। इस बिल से किसानों व आम जनता को लाभ नहीं मिलने वाला है, बल्कि यह बिल पूंजीपतियों को लाभ देने वाला बिल है।
      राजेंद्र ने आगे कहा कि गांधी के विचारों को लेकर चलने वाली कांग्रेस सरकार ने किसान हित में किसानों का कर्ज माफ किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। गोधन न्याय योजान के तहत 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। वनांचल में लगभग 52 वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है।
      मनरेगा के तहत 26 लाख मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ने किया है।
    • राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की सरकार वास्तव में किसान हित में फैसले लेना चाहती है तो प्रदेश की भूपेश सरकार से सबक सीखे और छत्तीसगढ़ सरकार के फैसलों को पूरे देश में लागू करें।
    Previous Articleएक करोड़ 7 लाख 94 हजार रुपये बकाया, निगम पुलिस बल लेकर जाएगी करदाताओं के पास संपत्ति का कुर्की करने
    Next Article पार्किंग का टेंडर में भर्ष्टाचार भाजपा कार्यकाल में हुआ घोटाला,दुर्गेश गुप्ता और कमिश्नर भी शामिल
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?