JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»11 बार की वार्ता के बाद किसान हित में फैसला नहीं किया, एक फोन पर कैसे फैसला कर पाएंगे – राजेंद्र साहू
    blog

    11 बार की वार्ता के बाद किसान हित में फैसला नहीं किया, एक फोन पर कैसे फैसला कर पाएंगे – राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 31, 2021No Comments2 Mins Read
    • प्रधानमंत्री अपने बयान से आम जनता और किसानों को न भरमाएं
    • सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री का मोह पूंजीपतियों के लिए ज्यादा

    किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी टूटने और एक फोन दूर होने के बयान पर कांग्रेस ने करारा तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने नोटबंदी लागू करने में एक मिनट का समय भी नहीं लगाया। जिस व्यक्ति ने जीएसटी लागू करने में बिल्कुल समय नहीं लगाया। वही व्यक्ति दो माह से चल रहे किसान आंदोलन के बाद भी किसानों के फोन का इंतजार कर रहा है।

    यह देश के किसानों के लिए दुर्भाग्यजनक बात है।
    राजेंद्र ने कहा कि पीएम कहते हैं कि वे किसानों से महज एक फोन की दूरी पर है, जबकि सच्चाई एकदम उलट है। राजेंद्र ने सवाल किया कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों के साथ 11 बार बैठकर वार्ता कर चुके हैं तो फोन पर क्या निर्णय ले पाएंगे। प्रधानमंत्री को आम जनता या किसानों को दिग्भ्रिमित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

    आम जनता विशेषकर देश भर के किसान यह जान चुके हैं कि भाजपा सरकार किसान और आम जनता के हित में कोई फैसला नहीं करेंगे।
    राजेंद्र ने सवाल किया कि जब पीएम किसानों से एक फोन की दूरी पर हैं तो वे स्वयं किसान हित में निर्णय क्यों नहीं लेते। इससे साफ जाहिर है कि पीएम किसानों से एक फोन नहीं, बल्कि बहुत दूर हैं। भाजपा की नीतियां किसानों और आम जनता से दूर हैं। राजेंद्र ने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी, मजदूरों के पलायन, कृषि कानून से पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा मिलेगा।


    किसान आंदोलन शुरू हुए 60 दिनों से ज्यादा हो चुका है। किसानों की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। किसान खुले बाजार में अपना अनाज नहीं बेच पा रहे हैं। इतना होने के बावजूद प्रधानमंत्री ने किसान हित में एक शब्द तक नहीं कहा। इससे साफ हो गया है कि मोदी सरकार किसानों का हित चाहते ही नहीं।
    गोडसे और सावरकर के मानने वाले लोग हैं। राजनीति करने का तरीका अलग है फूट डालकर राज करो, धर्म के आधार पर राज करने वाले लोग हैं।

    पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। किसानों के हित में निर्णय नहीं ले सकते। इनकी नीति पूंजीपतियों को बढ़ावा देने की रही है। भाजपा के लोग किसानों के हितों के बारे में इसलिए नहीं सोचते, क्योंकि उनका मोह पूंजीपतियों के लिए ज्यादा है।
    -0-

    Previous Articleएक सौ ग्यारह किलो खिचड़ी से लगा भगवान राम का भोग, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए भक्तिमय आयोजन- राकेश सेन
    Next Article निगम दुर्ग ने फिर की दो दुकानों पर ताला लगाकर सील करने की कार्यवाही।
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?