JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»हर बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
    blog

    हर बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 12, 2021No Comments3 Mins Read

    मुख्यमंत्री ने कहा अंग्रेजी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा एवं प्रबंधन प्राचार्याें के जिम्मे

    रायपुर, / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर वर्गाें के बच्चे के लिए अच्छी-से-अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना शुरु की गई है। यह कोई साधारण योजना नहीं है, बल्कि भविष्य का छत्तीसगढ़ गढ़ने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के छात्रों को भविष्य की हर तरह की प्रतियोगिताओं के लिए एक सक्षम प्रतिभागी के रूप में तैयार करना है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के प्राचार्याें के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि अंग्रेजी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा एवं प्रबंधन का दारोमदार प्राचार्यगणों एवं उनकी टीम के कंधों पर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन स्कूलों से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी श्रेष्ठ नागरिक मानवता तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील होंगे।

    स्वामी जी ने छत्तीसगढ़ की भावी पीढ़ी के निर्माण के जो सपने देखे थे, उन सपनों को हम इन विद्यालयों के माध्यम से पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रथम चरण में 52 शासकीय विद्यालयों को इस योजना के तहत सर्व सुविधायुक्त अंग्रेजी स्कूलों के रूप में उन्नत किया गया है।

    इन सभी विद्यालयों में आत्याधुनिक ग्रंथालय, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर एवं ऑनलाइन शिक्षा सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने प्राचार्याें से कहा कि विद्यालयों में ऐसे वातावरण का निर्माण करना है, जिससे छात्रों के साथ-साथ, शिक्षकों और स्वयं आपको इन विद्यालयों का हिस्सा होने पर गर्व हो सके।

    आपके विद्यालय की गुणवत्ता में कोई कमी न हो, इसके लिए जिलों को स्वायत्तता दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षा विभाग को बधाई दी और कहा कि इन विद्यालयों का विकास शासन की परिकल्पना के अनुरूप हो रहा है।

    मुझे उम्मीद है कि प्राचार्यों की दक्षता और उनके कुशल नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का भविष्य स्वर्णिम होगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि शिक्षा समाज का प्रतिबिम्ब है।

    मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप राज्य में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से बेहतर शिक्षा एवं अवसर उपलब्ध कराने का सफल प्रयास किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राचार्य एवं शिक्षकों की टीम अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करेगी।

    इससे पूर्व शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि अंग्रेजी स्कूलों के प्राचार्याें को दस दिवसीय प्रेरक प्रशिक्षण प्रशासन अकादमी में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का आज तीसरा दिन है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य प्रशासनिक और प्रबंधन के दृष्टिकोण से बेहतर काम कर रहे हैं।

    स्कूलों में प्रवेशित लगभग 30 हजार छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ विविध रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से राज्य में 170 अंग्रेजी स्कूलों का संचालन शुरू हो जाएगा।

    Previous Articleजहाँ लोग गीता और कुरान की कसमें खाते हैं उसी न्यायालय के नाक के नीचे चल रहा है अवैध वसूली का खेल
    Next Article 10 लाख खर्च कर फ्लावर शो का आयोजन, खराब फूल लेकर पहुंचे ठेकेदार, निगम अधिकारी ने लगाई फटकार
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?