JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»दो एकड़ तक के क्षेत्रफल में सड़क विकास निगम और दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में हाउसिंग बोर्ड करेगा निर्माण कार्य- गृह मंत्री
    blog

    दो एकड़ तक के क्षेत्रफल में सड़क विकास निगम और दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में हाउसिंग बोर्ड करेगा निर्माण कार्य- गृह मंत्री

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 19, 2021No Comments3 Mins Read

    जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास के लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग होगा नोडल विभाग

    पुनर्विकास के लिए छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड और सड़क विकास निगम निर्माण एजेंसी

    पर्यटन स्थलों में जर्जर होटल, मोटल, रिसॉर्ट आदि का पुनर्विकास करेगा पर्यटन मंडल

    गृह मंत्री की अध्यक्षता में पुनर्विकास समिति की बैठक

    रायपुर/राज्य के जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास के लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग नोडल विभाग होगा। पुनर्विकास के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम निर्माण एजेंसी होंगे। दो एकड़ तक के क्षेत्रफल में निर्माण कार्य सड़क विकास निगम और दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में निर्माण कार्य हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में जर्जर होटल, मोटल, रिसॉर्ट आदि का पुनर्विकास पर्यटन मंडल द्वारा किया जाएगा।

    ये निर्णय आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में उनके रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डलीय उप समिति की बैठक में लिया गया।

    बैठक में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगर प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त अयाज तम्बोली उपस्थित थे। बैठक में आयुक्त गृह निर्माण मंडल ने राजधानी रायपुर के शांति नगर में पुनर्विकास योजना सहित जिला कलेक्टरों से प्राप्त जर्जर भवनों की जानकारी के आधार पर प्रस्तावित पुनर्विकास योजना की जानकारी दी। इस योजना के तहत जर्जर हो चुके शासकीय आवासीय कॉलोनियों में आवास सह कामर्शियल काम्प्लेक्स के साथ ही थाना, तहसील आदि भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शांति नगर के पुनर्विकास के लिए प्रोजेक्ट कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए पहली बार 7 जनवरी 2021 को विज्ञापन प्रकाशन किया गया, किन्तु किसी भी एजेंसी के द्वारा भाग नही लिए जाने के कारण दूसरी बार 5 फरवरी 2021 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। 27 फरवरी को बिड ओपन कर न्यूनतम दरदाता का चयन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि शंाति नगर में पुनर्विकास योजना के 37.02 एकड़ भूमि पर निर्मित कुल 314 पुराने जर्जर भवनों में से बी, सी, डी प्रकार केे 16 भवन निर्मित हैं। नया रायपुर में भवन निर्माण के बाद इन भवनों को रिक्त कराया जा सकेगा।

    ई और एफ टाईप के कुल 30 भवनों का आबंटन अन्यंत्र स्थानों पर कर दिया गया है। शेष भवन जी, एच और आई प्रकार के कुल 268 भवनों के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, कॉलोनी बोरियाकला में टू-बीएचके एवं थ्री-बीएचके कुल 268 भवनों को आबंटित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है।

    वर्तमान में 23 भवनों को खाली करा लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति के बाद शेष आबंटियों को बोरियाकला में भवन आबंटन के बाद शांति नगर के शेष भवनों को खाली कराने के बाद पीपीपी कंस्लटेंट चयन के बाद आर्किटेक्टर और विकासक के लिए आरएफपी तैयार किया जाएगा।

    Previous Articleबच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार
    Next Article उर्स पाक के मौके पर चादर का नजराना अजमेर भेजा- रमन सिंह ने
    Jwala Express News

    Related Posts

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023

    अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी शुरू, दुर्ग- भिलाई में गारमेंट फैक्ट्री और भिलाई में बीपीओ के माध्यम से पंद्रह सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 22, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?