JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»नारायणपुर और दंतेवाड़ा के गौठान समितियों व महिला समूहों ने किया गौठानों का भ्रमण
    blog

    नारायणपुर और दंतेवाड़ा के गौठान समितियों व महिला समूहों ने किया गौठानों का भ्रमण

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsMarch 18, 2021No Comments3 Mins Read


    -दोनों जिलों के 25-25 प्रतिनिधि आए हैं रायपुर और दुर्ग के गौठानों एवं मल्टी-यूटिलिटी सेंटर्स के अध्ययन भ्रमण पर
    दुर्ग /प्रदेश के मध्य क्षेत्र के विकसित गौठानों और मल्टी-यूटिलिटी सेंटर्स के अध्ययन भ्रमण पर आए नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा के गौठान समितियों व स्व-सहायता समूहों के सदस्यों ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के सिकोला, केसरा, बोरेन्दा, कौही और कुर्मीगुंडरा गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने वहां गौठान समितियों एवं विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों में संलग्न स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर इनके संचालन एवं प्रबंधन के गुर जानें।

    उन्होंने बोरेंदा में सोलर सामुदायिक उद्वहन सिंचाई और सिकोला में नरवा संवर्धन कार्यों को भी देखा।
    नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत सिकोला नाला को पुनर्जीवित कर इसके साथ लगे छह एकड़ जमीन में मार्च के महीने में भी चारागाह, बाड़ी और मछलीपालन जैसी गतिविधि सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

    दो दिनों के प्रवास पर पहुंचे नारायणपुर के दल का आज अध्ययन भ्रमण का पहला और दंतेवाड़ा के दल का दूसरा दिन है। नारायणपुर के प्रतिनिधि 19 मार्च को रायपुर जिले के बैहार गौठान, सेरीखेड़ी मल्टी-यूटिलिटी सेंटर और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि संग्रहालय का भ्रमण करेंगे।
    दोनों जिलों के प्रतिनिधियों ने गौठानों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, पशुधन विकास, उद्यानिकी, क्रेडा, मनरेगा एवं स्थानीय गौठान समिति और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा विकसित स्वरोजगार की विभिन्न गतिविधियों को नजदीक से देखा और जाना-समझा।

    उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी, पशुधन एवं चारा व्यवस्था, चारागाह विकास, सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, कुक्कुट पालन, मशरूम उत्पादन, केंचुआ उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट निर्माण और मिनी राइस-मिल के बारे में इनके संचालन से जुड़ी महिलाओं से जानकारी लीं। स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने दंतेवाड़ा और नारायणपुर के प्रतिनिधियों को अपनी सामुदायिक बाड़ी में उगाए पपीता, ककड़ी, कुम्हड़ा, चेंच भाजी और अमारी भाजी भेंट किया। केसरा में दोनों जिलों के प्रतिनिधियों को दोपहर के भोजन के दौरान वहां की सामुदायिक बाड़ी में उत्पादित जैविक सब्जियां खिलाई गई।
    बस्तर क्षेत्र के ग्रामीणों को कृषि गतिविधियों में नवाचार अपनाने, गोधन न्याय योजना को बेहतर ढंग से समझाने तथा उन्नत कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करने मैदानी क्षेत्रों के गौठानों का अध्ययन भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान वे गौठानों को आजीविका केंद्रों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं और इसके लिए जरूरी संसाधनों से रू-ब-रू हो रहे हैं। इनके संचालन से जुड़े गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों से वे व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। अध्ययन भ्रमण के लिए कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के गौठान समितियों और स्वसहायता समूहों के 25-25 सदस्यों को बुलाया जा रहा है।

    Previous Articleकोरोना संक्रमण को देखते हुए होली के लिए दिशा निर्देश जारी किया- कलेक्टर ने जाने क्या है वह
    Next Article सनसनी खेज खुडमुडा हत्याकांड का पर्दाफाश
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?