JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित की तो तत्काल भेजे जाएंगे जेल- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जारी किए आदेश
    blog

    अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित की तो तत्काल भेजे जाएंगे जेल- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जारी किए आदेश

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsMarch 28, 2021No Comments3 Mins Read


    दुर्ग /कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश धारा 144 का उल्लंघन करने एवं अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अधीन तत्काल प्रभाव से जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

    कलेक्टर ने यह निर्देश दिया है कि इसका उल्लंघन करने वालों को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाए। उल्लेखनीय है कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण और स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए होली त्यौहार अपने निवास पर परिवार के साथ रह कर मनाएं। होली त्यौहार में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनीटाइजर का उपयोग करते हुए हर्बल कलर का प्रयोग किया जाए।

    अनावश्यक सार्वजनिक रूप से लोग एकत्रित न हों। उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इन प्रतिबंधात्मक आदेशों के अनुपालन पर नजर रखने के लिए आज नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों का निरीक्षण सतत रूप से कर रही है।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकोल से संबंधित जो प्रतिबंधात्मक आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं उसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेहद जरूरी है कि सभी लोग कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें समूह में न घूमे तथा मास्क पहने, सैनिटाइजर का उपयोग करें। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी नगरीय निकायों में टीमों ने कोविड प्रोटोकोल की सख्त मॉनिटरिंग की।

    आज भिलाई नगर में आयुक्त एवं पुलिस की टीम ने आकाशगंगा, सब्जी मंडी, वैशाली नगर , गोल मार्केट, सन्डे मार्केट एवं सुपेला में गश्त की। यहां पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जुर्माना वसूल किया गया। लोगों को समझाइश दी गई। इसके साथ ही दुर्ग शहर के इंदिरा बाजार एवं महत्वपूर्ण स्थलों में एसडीएम, नगर निगम कमिश्नर एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गश्त किया। लोगों को समझाइश दी।

    जो लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे, उन पर जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण बाजारों में कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लोगों से अपील की गई है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित तरीके से होली मनाए, भीड़ में ना जाए ताकि घर परिवार को पूरी तौर पर सुरक्षित रखा जा सके।
    पुलिस ने किया फ्लैग मार्च- आज दोपहर तीन बजे पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया। कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन हो, इसके लिए पुलिस एवं निगम के दस्ते टीम बनाकर मानिटरिंग कर रहे हैं।

    Previous Articleसात दिनों का लॉक डाउन जरूरी है दुर्ग शहर में कलेक्टर को भेजा पत्र- महापौर धीरज बाकलीवाल ने
    Next Article दुर्ग वनमण्डल द्वारा आयोजित तालपुरी जैव विविधता पार्क के प्रस्तावित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र योगेश राठिया के लोगो का चयन किया गया
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?