JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»बीजापुर में 24 जवान शहीद; घटनास्थल पर 20 के शव थे, यहां पहुंची रेस्क्यू टीम पर भी नक्सलियों ने हमला किया
    blog

    बीजापुर में 24 जवान शहीद; घटनास्थल पर 20 के शव थे, यहां पहुंची रेस्क्यू टीम पर भी नक्सलियों ने हमला किया

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsApril 4, 2021No Comments4 Mins Read

    बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया। इस हमले में 24 जवान शहीद हो गए। इनमें कोबरा बटालियन के 9, DRG के 8, STF के 6 और एक बस्तरिया बटालियन का जवान शामिल है। इस इलाके में 2 हजार से ज्यादा जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकले थे।

    इस बीच, ग्राउंड जीरो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 20 जवानों के शव घटनास्थल पर ही दिखाई दे रहे हैं। वीडियो घटना के 24 घंटे बाद सामने आया और तब तक रेस्क्यू टीम यहां नहीं पहुंची थी।

    हालांकि, बाद में रेस्क्यू टीम पहुंची। इस टीम पर भी नक्सलियों ने हमला कर दिया। उन्होंने IED ब्लास्ट भी किया। इस हमले में एक जवान घायल भी हुआ है। 20 जवानों के शव लोकेट कर लिए गए हैं। उनको रिकवर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और एयरफोर्स की मदद मांगी गई है।

    20 दिन पहले मिली थी नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की जानकारी
    करीब 700 जवानों को नक्सलियों ने बीजापुर के तर्रेम इलाके में जोनागुड़ा पहाड़ियों के पास घेर लिया था। तीन घंटे चली मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। करीब 30 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद से 21 जवान लापता हैं। भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक CRPF के सात, छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 जवान अभी तक लापता हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह नक्सलियों की फर्स्ट बटालियन का कार्यक्षेत्र है। 20 दिन पहले UAV की तस्वीरों से यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

    नक्सलियों ने जवानों पर 3 तरफ से बरसाई थीं गोलियां
    सुरक्षा बलों को जोनागुड़ा की पहाड़ियों पर नक्सलियों के डेरा जमाने की सूचना मिली थी। शुक्रवार रात को ही CRPF के कोबरा कमांडो, CRPF बस्तरिया बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स के दो हजार जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला बोल दिया।

    नक्सलियों ने एक बड़े एंबुश में जवानों को फंसा लिया और तीन ओर से फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हुई और शाम करीब 5.30 बजे यानी 5 घंटे तक चली। इस दौरान नक्सलियों ने UGNL, रॉकेट लांन्चर, इंसास और AK-47 से हमला किया।

    पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि मौके पर 180 नक्सलियों के अलावा कोंटा एरिया कमेटी, पामेड़ एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी और बासागुड़ा एरिया कमेटी के लगभग 250 नक्सली भी थे। सूचना मिली है कि नक्सली दो ट्रैक्टरों में शवों को ले गए हैं।

    ऑपरेशनल प्लानिंग पर सवाल
    CRPF के एडीडीपी ऑपरेशंस जुल्फिकार हंसमुख, केंद्र के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार व CRPF के पूर्व डीजीपी के विजय कुमार और मौजूदा आईजी ऑपरेशंस पिछले 20 दिनों से जगदलपुर, रायपुर व बीजापुर के क्षेत्रों खुद मौजूद हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में जवानों का शहीद होना पूरी ऑपरेशनल प्लानिंग पर सवाल खड़े कर रहा है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग की
    बीजापुर एनकाउंटर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार शाम टॉप लेवल मीटिंग की। दिल्ली में शाह के निवास पर हुई इस मीटिंग में गृह सचिव अजय भल्ला, IB के डायरेक्टर अरविंद कुमार और CRPF के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में घटना के कारणों पर चर्चा हुई

    CRPF के DG छत्तीसगढ़ पहुंचे
    इस बीच CRPF के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। इस दौरान वे हालात का जायजा लेंगे। बीजापुर में हुए ऑपरेशन के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें लोकेशन पर जाने के निर्देश दिए थे। गृह मंत्री अमित शाह DG को बीजापुर भेजने के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी संपर्क में हैं।

    PM मोदी ने दुख जताया
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    सोनिया गांधी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। सोनिया ने घटना में लापता हुए जवानों के जल्द वापसी और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निपटने के लिए हम सभी एक साथ हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को पूरी मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ने में सहायता प्रदान करती रहेगी

    Previous Article87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाया कोविड का टीका, अन्य को भी प्रेरित करने सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो
    Next Article भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव परिवार के 5 सदस्यों समेत कोरोना पॉजिटिव
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?