JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»नियमों की अवहेलना करने वालों पर निगम की टीम लगा रही जुर्माना – 15 लोगों पर 4950 रुपए लगाया गया जुर्माना
    blog

    नियमों की अवहेलना करने वालों पर निगम की टीम लगा रही जुर्माना – 15 लोगों पर 4950 रुपए लगाया गया जुर्माना

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsApril 17, 2021No Comments2 Mins Read

    शिकायत मिलने तत्काल पहुंच रही निगम की मोबाइल टीम

    भिलाईनगर / बढ़ते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन का निगम प्रशासन सख्ती से पालन करवा रही है, बावजूद कुछ लोग शासन के नियमों का उल्लंघन कर रहे है, कहीं घरों से सामान दिया जा रहा है तो गली मोहल्लों में ठेले से सामान बेचने वालों के पास भीड़ पाया गया। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद तत्काल मौके पर मोबाइल टीम पहुंच रही है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूल रहे है।

    कई स्थानों पर आधा शटर खोलकर सामान देने वालों को सख्त लहजे में समझाईश दी गई अन्यथा पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी। निगम के राजस्व विभाग का अमला अलग-अलग टीम बनाकर निगम क्षेत्र का निरंतर सघन निरीक्षण कर रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि लाॅकडाउन के नियमों सख्ती से पालन किया जाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

    लाॅकडाउन में सब कुछ बंद होने बाद भी कई लोग थोड़े पैसे की लालच में दुकान खोलने से बाज नहीं आ रहे है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

    निगम की मोबाइल टीम निरंतर सघन निरीक्षण कर रही है। आज कई क्षेत्रों में शिकायत मिलने पर मोबाइल टीम पहुंची जहां ठेले में सामान बेचने वालों के पास भीड़ इकट्ठा हो गये थे, कई लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था, जिसे वहां से तत्काल बेदखल करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया।

    आज ऐसे 15 लोगों से 4950 रूपए जुर्माना वसूला गया। निगम की मोबाइल टीम बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे हैं।

    निगम की मोबाइल टीम ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर नियमों की अवहेलना करने वालों से जुर्माना वसूला इसमें प्रहलाद से 100 रूपए, मोहम्मद हसन से 500 रूपए, उमेश से 300 रूपए, राजेश सोनकर से 200 रूपए, पिन्टू साव से 150 रूपए, मनीष कुमार 200 रूपए, रामचन्द्र से 200 रूपए, राजकुमार से 500 रूपए, सचिन से 300 रूपए, मोनू से 500 रूपए, उमेश साव से 500 रूपए, मो. मोईन से 200 रूपए, जगन्नाथ से 1000 हजार रूपए, प्रहलाद से 100 रूपए सहित कुल 15 लोगों से 4950 रूपए जुर्माना लिया गया और लाॅकडाउन के नियमों का दोबारा उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने हिदायत दी गई।

    Previous Articleराजनांदगांव में बढ़ाया जा सकता है लॉक डाउन 26/04/21 तक
    Next Article दुर्ग में भी बढ़ा लॉक डाउन 26 तक
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?