JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»विधायक वोरा ने की प्रभारी मंत्री से चर्चा, डीएमएफ से मांगे 1 करोड़
    blog

    विधायक वोरा ने की प्रभारी मंत्री से चर्चा, डीएमएफ से मांगे 1 करोड़

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsApril 19, 2021No Comments2 Mins Read

    स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राशि की नहीं होगी कमी

    दुर्ग शहरी क्षेत्र कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बेहाल है। कोविड 19 महामारी का सबसे भयावह रूप देखा जा रहा है यही वजह है कि कोरोना का प्रकोप कम करने के लिए लॉक डाउन का एलान किया गया वहीं दूसरी तरफ संक्रमित रोगियों के लिए ऑक्सीजन बेड, वेन्टीलेटर्स के लिए धनराशि जुटाने के प्रयास लगातार वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के द्वारा किए जा रहे हैं।

    उसी कड़ी में उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से चर्चा कर खनिज न्यास निधि से जिला अस्पताल दुर्ग के लिए कोरोना के इलाज से संबंधित जरूरी उपकरण खरीदने हेतु 1 करोड़ की राशि तत्काल स्वीकृत करने की मांग की है। वोरा ने प्रभारी मंत्री से कहा कि प्रति दिन लगभग 2 हजार पॉजिटिव प्रकरण जिले में दर्ज किए जा रहे हैं किंतु दुर्ग के सबसे बड़े जिला चिकित्सालय में केवल 120 बिस्तरों की व्यवस्था है।

    आम जनता को कुर्सियों, बेंच एवं जमीन पर बिठा कर ऑक्सीजन दे कर उनकी जान बचाने के प्रयास चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे हैं ऐसे में अत्यावश्यक है कि जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाई जाएं। ऑक्सीजन बेड, सिलिंडर, कंसेंट्रेटर, वेन्टीलेटर्स खरीद कर कम से कम 100 बिस्तरों की व्यवस्था बढ़ाई जाए। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मॉनिटरिंग बेहतर हो।

    प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि डीएमएफ से जितनी भी राशि की आवश्यकता होगी स्वीकृत की जाएगी संसाधनों की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं जाने दी जाएगी। खनिज न्यास निधि से उपकरणों की हर आवश्यकता पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए काम करेंगे जिसमें जिला अस्पताल के कोविड वार्ड की क्षमता में विस्तार कर जनता को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

    Previous Articleलॉकडाउन के संबंध में जारी हुई नई गाईड लाईन ।
    Next Article 76 साल की यास्मीन जब केअर हॉस्पिटल में आई तो उनका सैचुरेशन 77 था, 17 दिनों बाद आज डिस्चार्ज हुई पूरी तरह स्वस्थ
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?