JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»मानवता से बढ़कर कुछ नहींतड़पते सारथी की जान बचाने अधिकारी ने दिए एक लाख
    blog

    मानवता से बढ़कर कुछ नहीं
    तड़पते सारथी की जान बचाने अधिकारी ने दिए एक लाख

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsMay 5, 2021No Comments2 Mins Read
    • कहा जान के आगे रूपए का मोल नहीं
      रिसाली
      कोरोना के हलात को देख रूह कांप जाती है। परिस्थिति ऐसी है कि अपना सगा भी साथ छोड़ देता है। यही कारण है कि कई तो सदमें में अपनी जान गवा रहे। वहीं कुछ लोग ऐसे है जो जमा पूंजी को मानवता के नाम पर खर्च करने में संकोच नहीं कर रहे है। इनमें रिसाली नगर पालिक निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू भी शामिल है। उन्होंने अपने ड्रायवर (सारथी) की जान बचाने विषम परिस्थिति के लिए सहेज कर रखे एक लाख रूपए सहतार्थ दे दिए।
      कोरोना के बढ़ते हलात ने लोगों की मनोदशा बिगाड़ दी है। कई धनाड्य कोरोना संक्रमितों को आॅक्सीजन युक्त बेड नहीं मिल रहे है। वहीं भाग्यवश जिन्हे प्राइवेट अस्पताल में बेड मिल भी रहा तो ईलाज में पूंजी खिसक जा रही है। ऐसी ही परिस्थिति से रिसाली निगम के प्लेसमंेट कर्मचारी (ड्रायवर) टुमन साहू को झूझते देख नोडल अधिकारी ने बिना संकोच किए एक लाख की मदद की। नेक दिल वाले अधिकारी का कहना है कि ऐसे विपत्ति समय में मानवता से बड़ा कुछ नहीं। उन्होंने कोई हटकर काम नहीं किया है। बस थोड़ी सी मदद की जिससे उनके सारथी की जान बच गई। वर्तमान में टुमन (ड्रायवर) पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुका है। वह काम पर लौटना चाह रहा है, लेकिन नोडल अधिकारी बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए आराम करने की सलाह दे रहे है।

    सांसे उखड़ने लगी तब पहुंचाया अस्पताल
    पूछने पर नोडल अधिकारी ने बताया कि अप्रैल प्रथम सप्ताह में टुमन कोरोना संक्रमित हुआ। जांच रिपोर्ट आने पर उसे घर पर रहने और उपचार कराने की सलाह दी दवाईयां भी उपलब्ध कराई। इस दौरान अधिकारी रोज अपने सारथी की पूछ परख करते। अचानक बात नहीं कर पाने पर तत्काल उसे चंदूलाल मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। स्थिति और ज्यादा बिगड़ने पर नोडल अधिकारी उसे एस आर हाॅस्पीटल चिखली के गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कराया।

    ऐसे की मदद

    नोडल अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में वह 20 हजार जमा कर एस आर अस्पताल में ईलाज शुरू कराया था। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद बिल को देख परिवार वालों को लगा कि पैर तले से जमी खिसक चुकी है। महज दस हजार महिना कमाने वाले टुमन का परिवार अस्पताल का भारी भरकम बिल जमा करने अस्मर्थ थे। तब नोडल अधिकारी ने परिवार वालों को साहस दिलाया और परिजन बनकर एक लाख रूपए की सहायता की।

    Previous Articleछत्तीसगढ़ में अब तक लगे 56 लाख 99 हजार वैक्सीन डोज
    Next Article सेंट्रल जेल दुर्ग के 16 कैदियों को जकड़ा कोरोना संक्रमण ने
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?