JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»गंगा में तैरती अनगिनत लाशें देश में कोरोना संक्रमण की भयानक तस्वीर बयां कर रही, लोगों को वैक्सीन तक उपलब्ध नहीं करा पाई मोदी सरकार – राजेंद्र साहू
    blog

    गंगा में तैरती अनगिनत लाशें देश में कोरोना संक्रमण की भयानक तस्वीर बयां कर रही, लोगों को वैक्सीन तक उपलब्ध नहीं करा पाई मोदी सरकार – राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsMay 13, 2021No Comments2 Mins Read


    रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कोरोना संकट से निपटने में मोदी सरकार की नाकामी को लेकर कड़ा बयान जारी किया है। राजेंद्र ने कहा कि अव्यवस्था और समय पर फैसले न लेने के कारण देश की पवित्र गंगा नदी में तैरती अनगिनत लाशें देश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति को बयां कर रही है।

    वैक्सीन के लिए देश की जनता कतार में खड़ी है।

    पर्याप्त वैक्सीन की सप्लाई न होने के कारण उन्हें वैक्सीन लगाने की बजाय निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।


    साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना समुचित व्यवस्था किए 1 मई से 18 प्लस आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया। अभियान शुरू होने के बाद आज तक राज्यों को मांग के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यजनक है। इससे भी बड़ा दुर्भाग्य है कि वैक्सीन की व्यवस्था न कर पाने वाले केंद्र सरकार और भाजपा के प्रवक्ता व अन्य शीर्ष नेता देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि ये वही लोग हैं जो नोटबंदी, जीएसटी और पिछले साल 20 लाख करोड़ के पैकेज के गुणगान की तारीफ करते नहीं थकते थे।

    इन घोषणाओं का लाभ आज तक देशवासियों को नहीं मिला। इसी तरह हरेक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, हर साल 2 करोड़ रोजगार, किसानों की आय दोगुनी करने करने, देश में महंगाई कम करने का वायदा करके भूलने वाली भाजपा के पदाधिकारी देश की जनता को वैक्सीन के मामले में भी गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि वैक्सीन का मामला लोगों की जिंदगी से जुड़ा है। इस मामले में केंद्र सरकार को गंभीर होकर फैसला लेना होगा। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करोड़ों लोगों को सिंगल डोज वैक्सीन लग चुका है। उन्हें दूसरा डोज लगना बाकी है। इसकी व्यवस्था कैसे होगी? कोरोना से बचने का वैक्सीन ही उपाय है। लेकिन धीमी गति से वैक्सीनेशन के कारण देश की 135 करोड़ जनता को दोनों डोज वैक्सीन लगाने में कई साल बीत जाएंगे।
    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार को कोरोना से बचाव और वैक्सिनेशन की विस्तृत जानकारी देश की जनता के सामने स्पष्ट करना होगा। इधर उधर की बात कर देश की जनता को गुमराह करने की बजाय देश हित में स्पष्ट नीति बनाकर काम करना होगा।

    Previous Articleकोरोना संकट के दौर में भाजपा नेता राजनीति चमकाने अनर्गल प्रलाप बंद करें, जनता के मददगार बनें : वैक्सीन सप्लाई कराने क्यों नहीं करते केंद्र सरकार से मांग : राजेंद्र साहू
    Next Article मुख्यमंत्री के आदर्शों का अनुशरण करते हुए युवा कांग्रेस पाटन के साथियों ने बाटे सब्जियां
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?