JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»मोदी सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से देशवासियों को बचाने कोई उपाय नहीं किए, अब घड़ियाली आंसू बहाने का नाटक न करें भाजपा नेता – राजेंद्र साहू
    blog

    मोदी सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से देशवासियों को बचाने कोई उपाय नहीं किए, अब घड़ियाली आंसू बहाने का नाटक न करें भाजपा नेता – राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsMay 20, 2021No Comments3 Mins Read
    • भाजपा नेताओं द्वारा फर्जी टूल किट का सहारा लेकर आम जनता को ज्वलंत मुद्दों से भटकाने का प्रयास जनता के सामने उजागर
    • सरोज पांडेय, विजय बघेल समेत भाजपा नेताओं के बयान पर कड़ा प्रहार किया

    दुर्ग/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने सांसद सरोज पांडेय और विजय बघेल सहित भाजपा नेताओं के ताजा बयानों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा सांसदों और नेताओं को आज दिखाई दिया है कि देश में कोरोना से रोज हजारों की संख्या में मौतें हो रही हैं। भाजपा नेताओं ने कभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रो और गांवों में जाकर कोरोना पीड़ित मरीजों व उनके परिजनों की सुध नहीं ली। भाजपा नेता कोरोना पीड़ितों के दर्द पर घड़ियाली आंसू बहाने का काम न करें।
    राजेंद्र ने कहा कि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा देश में कोरोना पीड़ितों को ब्लड डोनेशन, प्लाज्मा डोनेट, आक्सीजन उपलब्ध कराने सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम अभियान के रूप में किया है लेकिन भाजपा ने कोरोना पीड़ितों की सहायता करने वाले लोगों की शिकायत की है, जो देश के लिए बहुत दुर्भाग्यजनक है। देश की जनता ने देखा है कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता देश के कोरोना पीड़ितों की सहायता कर रहे थे, तब प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार के मंत्रियों समेत सभी प्रमुख भाजपा नेता बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव अभियान में दिन-रात एक कर रहे थे।
    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की हठधर्मिता और भाजपा नेताओं की सत्ता लोलुपता के कारण देश की जनता का हाल-बेहाल हो चुका है। केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से देसवासियों को बचाने के ठोस उपाय नहीं किए। वेंटिलेटर खरीदी में गड़बड़ी की गई। भाजपा नेताओं ने एंबुलेंस का उपयोग अस्पतालों में मरीजों की सेवा करने की बजाय अपने पास रखकर दुरुपयोग किया। वैक्सिनेशन की तारीख का ऐलान कर दिया गया लेकिन आज तक राज्यों की मांग के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई।
    राजेंद्र ने कहा कि वैक्सीन निर्माण के लिए सीरम और भारत बायोटेक के अलावा अन्य कंपनी को अधिकार देने संबंधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं के सुझावों का उपहास उड़ाया गया। आज उन्हीं के सुझाव को स्वीकार करते हुए दूसरी कंपनियों को वैक्सीन बनाने का अधिकार दिया गया है। कांग्रेस नेताओं के सुझाव पर केंद्र सरकार यह काम पहले करती तो अब तक वैक्सीन की करोड़ों डोज तैयार हो चुकी होती। कोरोना महामारी से देश की जनता का बुरा हाल हो गया है।

    लोग अपने परिवारजनों को बचाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गंगा में बहती हुई अनगिनत लाशें और गंगा किनारे रेत में दफनाई गई हजारों लाशें देश के दर्द को बयान कर रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में देश की जनता को सहयोग करने की बजाय दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। नोटबंदी, जीएसटी, कृषि से संबंधित तीन काले कानून लाकर देश की जनता और किसानों को नुकसान पहुंचाने का काम भी इसी सरकार ने किया। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इन सभी ज्वलंत मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने भाजपा के लोग फर्जी टूल किट का सहारा लेकर देश की जनता को इन मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। यह प्रयास सफल नहीं होंगे क्योंकि देश की जनता भाजपा के कारनामों से को अच्छी तरह समझ चुकी है।

    Previous Articleदुर्ग जिले के अलग अलग थानों में भाजपा नेताओं की शिकायत कर अपराध दर्ज करने की मांग
    Next Article कीड़े मकोड़े युक्त,सूखा राशन दाल और आचार बाटा जा रहा था दुर्ग के इस स्कूल में
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?