JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»जनता के हितैषी होने का ढोंग न करें सरोज रमन समेत भाजपा नेता – राजेन्द्र साहू
    blog

    जनता के हितैषी होने का ढोंग न करें सरोज रमन समेत भाजपा नेता – राजेन्द्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsMay 28, 2021No Comments3 Mins Read


    वैक्सीन उपलब्ध कराने केंद्र सरकार को लिखें चिट्ठी, मेडिकल साइंस का अपमान करने वाले बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं – राजेंद्र साहू

    रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा सांसद सरोज पांडेय द्वारा वैक्सीन को लेकर राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। राजेंद्र ने कहा कि सरोज पांडेय के आरोप “उलटा चोर कोतवाल को डांटे” वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। आधारहीन आरोप लगाकर सरोज पांडेय भाजपा की केंद्र सरकार की विफलता और नाकामी को छुपाने का प्रयास कर रही हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि यदि वास्तव में भाजपा के सांसद और नेतागण वैक्सिनेशन से आम जनता का हित चाहते हैं, तो तत्काल केंद्र सरकार को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराएं और मेडिकल साइंस पर भरोसा कर अस्पतालों में इलाज कराने वाले करोड़ों देशवासियों और डॉक्टरों, नर्स, वार्ड बॉय समेत लाखों कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करते हुए बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा समय पर वैक्सीन उत्पादन को गंभीरता से नहीं लिया गया और वैक्सीन की उपलब्धता जाने बिना देश की जनता से वैक्सीन लगाने का आव्हान कर दिया। देश की जनता वैक्सिनेशन सेंटर में पहुंचने के बाद निराश होकर लौट रही है। इन अव्यवस्थाओं के लिए केंद्र सरकार का कुप्रबंधन जिम्मेदार है।
    राजेंद्र साहू ने कहा कि राज्य सरकार लगातार वैक्सीन की मांग कर रही है, लेकिन पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और सांसद सरोज पांडेय सहित भाजपा के सांसद और नेतागण जनता के हितैषी होने का ढोंग न करें, बल्कि प्रदेश की जनता को बताएं कि वैक्सीन की मांग को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को कितने बार पत्र लिखा। वे यह भी बताएं कि खुद की सांसद निधि से वैक्सीन खरीदने कितनी राशि प्रदान की है।
    राजेंद्र ने कहा कि जनता की आंखों में मिर्ची झोंककर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी सहित केंद्र सरकार की विफलताओं को छिपाने भाजपा नेताओं समेत बाबा रामदेव द्वारा ऊलजलूल बयान देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। बाबा रामदेव का बयान लाखों कोरोना वारियर्स, डॉक्टर्स, नर्स, वार्ड ब्वाय, आक्सीजन सप्लायर सहित मेडिकल साइंस में विश्वास करने वाले सभी देशवासियों का अपमान है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल में इलाज कराया है। भाजपा नेताओं में जरा भी नैतिकता और हिम्मत है तो बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।

    Previous Articleसट्टा का अवैध कारोबार दुर्ग राजनांदगांव सीमा पर बेखौफ चल रहा
    Next Article कुछ शर्तों के साथ खुलेंगे मैरिज हाल, धर्मशाला, सहित अन्य कलेक्टर दुर्ग ने जारी किया आदेश
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?