JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»जनता से किए वादों में खरी नहीं उतरी केंद्र सरकार
    blog

    जनता से किए वादों में खरी नहीं उतरी केंद्र सरकार

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsMay 31, 2021No Comments2 Mins Read


    दुर्ग/ विधायक वोरा ने एनडीए के 7 साल पूरे होने पर किए सवालकेंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 7 साल पूरे होने पर एक तरफ जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस ले कर केंद्र की विफलताएं बताई गई हैं।

    वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि देश की जनता को महंगाई और आपदा की ओर ले जाने के बाद आमजन यूपीए सरकार के दिनों को याद कर रहे हैं। एनडीए सरकार ने 7 वर्षों के राज में आम जनता को कंगाल कर दिया है।

    35 रु लीटर पेट्रोल, खाते में 15 लाख, चहुमुखी विकास का वादा कर सत्ता में काबिज हुई सरकार के आने से सिर्फ कुछ ही लोगों को फायदा हुआ है। मनरेगा जैसी गरीब कल्याण योजना को विफलता का स्मारक बताने वालों के पास अपनी सफलता दिखाने को कुछ नहीं है। आपदा को अवसर बनाने वाली सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी सिर्फ राज्यों की सत्ता हासिल करने में अपना ध्यान केंद्रित किया है।

    जनता द्वारा चुनी हुई सरकार गिरने और बहुमत को हाईजैक करने की जगह अगर सरकार जनहितैषी कामों में अपना ध्यान केंद्रित करती तो बेहतर होता। भूमि अधिग्रहण बिल, काले कृषि कानून जैसे जन विरोधी फैसलों के लिए एनडीए सरकार की जितनी भी आलोचना की जाए वो कम है।

    वर्तमान में देश मे मंडरा रहे मंदी के खतरे के बीच केंद्र सरकार को कांग्रेस के अनुभव का लाभ लेना चाहिए और सोनिया गांधी, डॉ मनमोहन सिंह जैसे जनप्रिय नेताओं की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। वोरा ने कहा कि एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में जनता की सरकार चल रही वहीं केंद्र सरकार की किसी योजना में जनहित नजर नहीं आता।

    मजदूर, किसान , छोटे व्यापारी और मझोले उद्योग की कमर तोड़ने और अपने निवेशकों को फायदा पहुंचाने की नीति पर भाजपा सरकार चल रही। लेमरू एलिफेंट रिजर्व की जमीन को ग्रामीणों एवं राज्य सरकार की सहमति के बिना ही कोल ब्लॉक के लिए आबंटित कर दिया गया है। आने वाले समय में जनता एनडीए सरकार की रिपोर्ट कार्ड पर अपना फैसला सुनाएगी। और आने वाले चुनावों में निश्चित रूप से यूपीए की सरकार बनने जा रही है।

    Previous Articleमचांदुर के मध्यान भोजन संचालक को जाँच टीम ने कहा की दुबारा गलती हुई तो नही रहेगा काम, ज्वाला एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर आज
    Next Article मालवीय नगर के पास शंकर नाला का कार्य शीघ्र पूरा करे-आयुक्त
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?