JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»रमन समेत भाजपा नेता हंसी ठिठोली छोड़ मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएं : कोविड से परेशानहाल जनता को दिलाएं राहत : राजेंद्र साहू
    blog

    रमन समेत भाजपा नेता हंसी ठिठोली छोड़ मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएं : कोविड से परेशानहाल जनता को दिलाएं राहत : राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 1, 2021No Comments3 Mins Read


    दुर्ग/ केंद्र सरकार के 7 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं के बयानों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने शर्मनाक करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि कोविड संकट से पूरा देश त्रस्त है। वहीं डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता दूसरी पार्टी के नेताओं पर छींटाकशी कर रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं को हंसी-ठिठोली करना छोड़ केंद्र सरकार की 7 साल की उपलब्धियां बताना चाहिए।
    राजेंद्र ने सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा कि रमन समेत अन्य भाजपा नेता देश की जनता को बताएं कि 2014 और 2019 के चुनावों में किए गए वायदों में से कितने वादे पूरे किए गए? देश की विकास दर कितनी बढ़ी और कितने युवाओं को रोजगार मिला? भाजपा नेता यह भी बताएं कि सात साल में किसानों की आय में कितनी बढ़ोतरी हुई। विदेशों से कितना काला धन आया? पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आम जनता को कितनी राहत मिली?
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 7 साल में देश को कई साल पीछे धकेल दिया है। जनहित के कार्य नहीं हुए। केंद्र सरकार की विफलताओं को छिपाने की नीयत से भाजपा नेता अपना राजधर्म निभाना छोड़कर विपक्षी दलों पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
    राजेंद्र ने कहा कि भाजपा के खासमखास बाबा रामदेव ने पहले एलोपैथिक दवाइयों को स्टूपिड और दिवालिया साइंस कहकर कोरोना वारियर्स का अपमान किया। अब वैक्सिनेशन को लेकर दिग्भ्रमित करने वाले बयान दे रहे हैं। इससे देश की जनता असमंजस की स्थिति में है। बाबा रामदेव ने अपने वक्तव्य में कहा है कि वे वैक्सीन नहीं लगवाएंगे और उन्हें कोरोना से बचाव के लिए एलोपैथी वैक्सीन की जरूरत नहीं है।
    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जनहित में देश की जनता से वैक्सिनेशन की अपील की जा रही है। आम जनता को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बाबा रामदेव का यह बयान देशवासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि बाबा रामदेव की बात मानें या वैक्सिनेशन करवाएं।
    राजेंद्र ने कहा कि विपक्षी दलों समेत राज्य सरकारों द्वारा वैक्सीन की कमी को दूर करने वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने दूसरी कंपनियों को आर्डर देने की सलाह दी गई लेकिन भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर आरोप-प्रत्यारोप लगा दिए। आज बाबा रामदेव का वैक्सीन न लगाने संबंधी बयान आया है। इसमें एलोपैथी दवाई को स्टूपिड और दिवालिया साइंस कहा गया है। इस विवादित बयान पर केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं की चुप्पी समझ से परे हैं। भाजपा नेताओं का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है।

    Previous Articleदुर्ग के पन्ना स्वीट पर फिर पड़ा छापा
    Next Article साहू समाज का ऐतिहासिक फैसला पुरानी परंपरा में सुधार एक सराहनीय पहल
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?