JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»EVM पर सवाल खड़े करने वालों को जवाब, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में VVPAT टैली डेटा 100% सही
    blog

    EVM पर सवाल खड़े करने वालों को जवाब, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में VVPAT टैली डेटा 100% सही

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 3, 2021No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के साथ छेढ़छाड़ कर चुनावों को प्रभावित करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, अभी तक प्राणिक तौर पर कोई सबूत सामने नहीं आया है। इन लगते आरोपों के बीच वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (VVPAT) का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि इस बात का पता चल सके कि किसी मतदाता ने जिसे अपना वोट दिया है, वास्तव में उसी को गया है या नहीं।

    अब इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में EVM और VVPAT का मिलान सौ फीसदी रहा है।
    भारत के चुनाव आयोग (ECI) के एक अधिकारी ने कहा, “डेटा ईवीएम और वीवीपैट के बीच 100 प्रतिशत मिलान दिखाता है, जो इसकी सटीकता और प्रामाणिकता साबित करता है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में इन दो मशीनों के परिणाम इसकी प्रमाणिकता का पहले की तरह पुन: पुष्टि करता है।” बता दें हाल में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के अलावा केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में चुनाव संपन्न हुए हैं।

    पांच राज्यों के चुनाव में वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल

    आपको बता दें कि चुनाव आयोग की हर इलेक्शन में कुछ सीटों पर वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल करती है, ताकि इससे बाद में पता लगाया जा सके कि मतदाता ने जिसे वोट दिया उसी को वह वोट मिला है या नहीं। इस साल पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भी चुनाव आयोग ने कुछ मतदान केंद्रों पर EVM के साथ VVPAT मशीन का इस्तेमाल किया था।

    पश्चिम बंगाल में 1492, तमिलनाडु में 1183, केरल में 728, असम में 647 और पुडुचेरी में 156 वीवीपैट मशीन लगाई गई थी। अब इन मशीनों द्वारा प्राप्त डेटा का विश्लेषण करने के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि EVM और VVPAT डेटा टैली 100 फीसदी सही है।

    सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में दिया था आदेश

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2019 में अपने आदेश में कहा था कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि हर चुनावी क्षेत्र में पांच ईवीएम का वीवीपैट स्लिप मिलान करवाए। चूंकि 21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें ये मांग की गई थी कि वीवीपैट स्लिप की दोबारा जांच की जाए। नियम के अनुसार, वीवीपैट पर्चियों की संख्या और संबंधित ईवीएम की गिनती के बीच बेमेल होने की स्थिति में, वीवीपैट की गिनती ही मान्य होती है।

    क्या होता है वीवीपैट मशीन और कैसे करता है काम?

    दरअसल, वीवीपैट ईवीएम के साथ लगी एक मशीन होती है, जो प्रिंटर की तरह काम करता है। यानी की जब कोई मतदाता ईवीएम पर अपना वोट देता है तो उसकी रसीद या पर्ची वीवीपैट से बाहर निकलता है, जिसमें पूरा विवरण होता है। इस पर्ची से मतदाता को मालूम चलता है कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उसी को वोट गया है।

    बता दें कि जब कोई मतदाता वोट डालता है तब वीवीपैट मशीन से एक पर्ची निकलती है। इस पर्ची में उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। वोट डालने के बाद वीवीपैट मशीन में लगे ग्लॉस वॉल से 7 सेकेंड तक आप इसे देख सकते हैं। इसके बाद यह पर्ची सीलबंद बॉक्स में गिर जाती है। इस पर्ची को मतदाताओं को नहीं दी जाती है। जब मतगणना होती है तब ईवीएम में पड़े वोटों और वीवीपैट की पर्ची से मिलान किया जाता है। इससे ये तय हो जाता है कि ईवीएम और वीवीपैट में एक समान वोट हैं और किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

    Previous Articleहीरा निर्यात चालू वित्त वर्ष में 20 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद।
    Next Article जलाराम चाट भंडार पर दबिश देकर देर रात लगाया 2500 रुपए का जुर्माना लगाया दुर्ग निगम ने
    Jwala Express News

    Related Posts

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    कामधेनु विश्वविद्यालय में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण विषय पर 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ।

    February 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?