JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»दो एकड़ में बैंगन लगाकर कमाये डेढ़ लाख रुपए, फेकारी की स्वसहायता समूह को बधाई दी मुख्यमंत्री ने
    blog

    दो एकड़ में बैंगन लगाकर कमाये डेढ़ लाख रुपए, फेकारी की स्वसहायता समूह को बधाई दी मुख्यमंत्री ने

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 8, 2021No Comments3 Mins Read

    स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की बातचीत, बताया कि ग्रामीण विकास की योजनाओं ने उनके जीवन में लाया बदलाव
    चंदखुरी की समूह की महिलाओं ने बताया साढ़े तीन लाख रुपए लाभ अर्जित किया विभिन्न गतिविधियों से
    दुर्ग /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज स्वसहायता समूहों की महिलाओं से 285 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान चर्चा की। फेकारी की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ में डेढ़ लाख रुपए के बैंगन बेचे हैं।

    महिला गोदावरी कौशिक ने बताया कि वे फेकारी गाँव में रहती है और उनके समूह ने कल्याणी प्रजाति के बैंगन लगाने का कार्य शुरू किया है मुख्यमंत्री ने इस तरह के प्रयोग करने पर गोदावरी को और समूह की एक अन्य महिला दामिन साहू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार से ही आर्थिक तरक्की का रास्ता खुलता है।
    सुगंधित चावल की खेती का निर्णय करने वालों से भी चर्चा की मुख्यमंत्री ने- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न किसानों से चर्चा भी की।

    ललित महिपाल ने चर्चा में बताया कि इस बार उन्होंने सुगंधित धान की खेती का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगंधित चावल की खेती में जैविक खाद का उपयोग करिये तथा इसका रजिस्ट्रेशन भी कराईये। तीन चार साल बाद इस तरह की खेती करने पर सर्टिफिकेट मिलने से सुगंधित धान का रेट काफी ज्यादा मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि जैविक धान जो लोग उपजा रहे हैं उसका अच्छा रेट मिल रहा है। सुगंधित धान में यह और ज्यादा है।

    ग्राम उमरकोटी के दिवाकर गायकवाड ने बताया कि इस बार 2 हेक्टेयर में सुगंधित धान लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 15 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट भी क्रय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक तरीके से सुगंधित धान लगाने से किसानों को भी अच्छा दाम मिलेगा और वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन कर रहे किसानों को भी अच्छा बाजार मिल पाएगा। श्री अजय शर्मा ने बताया कि इस साल उन्होंने सोयाबीन बोने का निर्णय लिया है।

    तेल के दाम काफी बढ़ रहे हैं। हम अगर सोयाबीन भी उपजाएंगे तो निश्चित ही इसके दाम नियंत्रित होंगे। श्री तुलाराम साहू ने बताया कि इस बार उन्होंने मक्का लगाने का निर्णय किया है।
    चंदखुरी की स्वसहायता समूह ने बताया कैसे गोधन न्याय योजना ने बदली जिंदगी- चंदखुरी की सिंधुजा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने 375 क्विंटल खाद का उत्पादन किया है। डिकंपोजर बनाया है। दीया बनाया है।

    समूह की सदस्य श्रीमती गीतांजलि बघेल ने बताया कि समूह ने अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से साढ़े तीन लाख रुपए का लाभ अर्जित किया है।

    Previous Article100 करोड़ रुपए से बनेगी बहुप्रतीक्षित सड़क अंडा से मिनीमाता चौक पुलगांव
    Next Article पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस थाना में शिकायत कर
    कार्रवाही की उठाई मांग
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?