JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»285 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने किया
    blog

    285 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने किया

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 9, 2021No Comments5 Mins Read

    बीआईटी आडिटोरियम में संपन्न हुआ कार्यक्रम

    261 करोड़ रुपए के 30 कार्यों का भूमिपूजन एवं 24 करोड़ रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण हुआ।

    दुर्ग /जिले में 285 करोड़ 87 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन आज बीआईटी सभागार में किया गया। इन कार्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसे बुनियादी काम शामिल थे।

    अधोसंरचना विकास एवं सामाजिक विकास के इन कार्यों से दुर्ग जिले में नागरिक सुविधाओं के एक नये दौर की शुरूआत होगी। इनमें 261 करोड़ 9 लाख रुपए के 30 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 24 करोड़ 78 लाख रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ भी मुख्यमंत्री हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के नियंत्रण में प्रशासन ने अच्छा काम किया है।

    इससे प्रदेश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं जिस तरह से गाँवों में काम कर रही हैं उससे न केवल वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं अपितु ग्रामीण आर्थिक तंत्र को भी सशक्त कर रही हैं। दुर्ग जिले में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं।

    आज हुए इन लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों से यह प्रक्रिया और भी सशक्त होगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी अपने संबोधन में कहा कि दुर्ग जिले में डीएमएफ के माध्यम से भी तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं जिससे जनकांक्षा पूरी हो रही है।

    पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कोविड के नियंत्रण के लिए दुर्ग जिले ने अच्छा काम किया है और देश भर में इसकी प्रशंसा हुई है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेतृत्व में दुर्ग जिले में विकास का बहुत अच्छा कार्य हो रहा है और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं।

    लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि जनता की बुनियादी सुविधाएं पूरी हो रही हैं और आर्थिक स्तर उठाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के लिए सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किये जिससे जिले में अधोसंरचना के क्षेत्र में और आर्थिक सूचकांकों के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन लक्षित हुए हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि नंदिनी-अहिवारा मार्ग काफी खराब था।

    मुख्यमंत्री ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और इससे नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई चरौदा महापौर चंद्रकांता मांडले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। दुर्ग जिले के विकास कार्यों का वीडियो भी इस अवसर पर दिखाया गया।

    इस मौके पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, सीसीएफ शालिनी रैना, एसपी प्रशांत ठाकुर, डीएफओ धम्मशील गणवीर, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
    सड़कों के अहम काम होंगे- सबसे महत्वपूर्ण कार्य 100 करोड़ रुपए की लागत से अंडा से मिनीमाता चौक तक चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का भूमिपूजन शामिल है। इसके तैयार होने से इस रूट में आवागमन सहज हो जाएगा। जामुल से नंदिनी-अहिवारा मार्ग भी 78 करोड़ रुपए की लागत से 21 किमी तक बनेगी। इस सड़क की माँग काफी समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी और सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। ननकट्टी-दनिया-बोरी-पुरदा-लिटिया मार्ग का 12 करोड़ की लागत से भूमिपूजन और इंजीनियरिंग पार्क से एकता नगर मुक्तिधाम का 11 करोड़ रुपए की लागत से भूमिपूजन भी किया गया।
    जलजीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन- शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जलजीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जाएगा, जिससे गाँव के सभी लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा। साथ ही पूर्ण हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण भी किया जा रहा है। 12 करोड़ 49 लाख की इन विविध योजनाओं का लोकार्पण- भूमिपूजन आज किया गया।
    स्वास्थ्य विभाग एवं  आयुष में अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन-  स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ क्वार्टर एवं अधोसंरचना के लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपए के कार्य किये जा रहे हैं। डूंडेरा, भिलाई-3 एवं बटरेल में 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित 3 नवीन औषधालय भवनों का लोकार्पण किया गया।
    शिक्षा के क्षेत्र में बड़े काम- दुर्ग में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया गया। भिलाई में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास तथा पिछड़ा वर्ग के बालक तथा कन्या छात्रावास का भूमिपूजन किया गया। इनकी लागत लगभग 9 करोड़ रुपए है। पथरिया और रौंदा में 68 लाख रुपए की लागत से बने हाईस्कूलों का लोकार्पण भी किया गया।
    भिलाई-चरौदा में अधोसंरचना विकास- नगर पालिक निगम चरौदा में 5 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्य होंगे। इसमें जीई रोड से श्रीराम सिटी पदुम नगर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शामिल है। साथ ही विश्व बैंक कालोनी में मिनी स्टेडियम निर्माण, हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर में आश्रय स्थल निर्माण एवं उमदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।
    बिजली कंपनी के कार्य- विद्युत  कंपनी के 51 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन भी किया गया। इसमें 36 लाख रुपए के अमलेश्वर में 132/33 के.वी. उपकेन्द्र के कार्य का भूमिपूजन शामिल है, साथ ही पाटन उपकेन्द्र में अतिरिक्त ट्राॅसफार्मर की स्थापना, पाटन  में फीडर बे के कार्य तथा पुलगांव में अतिरिक्त ट्राॅसफार्मर की स्थापना एवं खम्हरिया में 33/11 उपकेन्द्र की स्थापना जैसे 14 लाख रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल है।
    हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण- इस अवसर पर हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। सिंधुजा समूह को बैंगन की खेती के लिए 20 हजार रुपए एवं मल्चींग के लिए 16 हजार रुपए दिये गए।श्रम विभाग की योजनाओं अंतर्गत दो लाख रुपए की सहायता राशि भी वितरित की गई।

    Previous Articleपीएम मोदी के इस ऐलान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि फ्रीवैक्सीनेशन की घोषणा देरी से लिया गया निर्णय
    Next Article एक बड़े निजी चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज,नगर निगम और सरकारी बैंक इण्डिया बैंक के बीच एक घोटाले की जांच को लेकर ज्ञापन महामहिम को सौंपा। जाने पूरी खबर
    Jwala Express News

    Related Posts

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023

    अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी शुरू, दुर्ग- भिलाई में गारमेंट फैक्ट्री और भिलाई में बीपीओ के माध्यम से पंद्रह सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 22, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?