JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»कार्पोरेट घरानों के रासायनिक खाद की बिक्री बढ़ाने की नीयत से गांव में तैयार वर्मी कम्पोस्ट खाद का विरोध कर रहे भाजपा नेता – राजेंद्र साहू
    blog

    कार्पोरेट घरानों के रासायनिक खाद की बिक्री बढ़ाने की नीयत से गांव में तैयार वर्मी कम्पोस्ट खाद का विरोध कर रहे भाजपा नेता – राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 9, 2021No Comments3 Mins Read
    • गोबर से खाद बनाने पर लोगों को आय का साधन मिला : ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि से भाजपा नेताओं के पेट में मरोड़ क्यों उठने लगे?

    दुर्ग/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में वर्मी कम्पोस्ट खाद बिक्री का विरोध कर भाजपा के सांसदों व संगठन नेताओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा की नीति कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की है। गोपालकों और ग्रामीणों से खरीदे गए गोबर से तैयार वर्मी कंपोस्ट खाद की बिक्री से ग्रामीणों को रोजगार मिला जिससे उनके जीवन में सुधार आ रहा है। इसे भाजपा नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की नीयत से ही वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री का विरोध किया जा रहा है, ताकि रासायनिक खाद की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।
    राजेंद्र ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का विरोध करने वाले भाजपा नेताओं ने वास्तव में छत्तीसगढ़ के उन हजारों-लाखों लोगों का विरोध किया है, जो गोधन न्याय योजना और नरवा, गरुवा, घुरवा अऊ बारी योजना में सहभागिता निभाकर अपना व अपने परिवार का जीवन स्तर सुधार रहे हैं। गांवों में तैयार खाद का विरोध करने वाले भाजपा सांसदों समेत अन्य नेताओं का असली चेहरा उजागर हो गया है।
    राजेंद्र ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी से गोपालकों के अलावा भूमिहीन जनता के जीवन स्तर में सुधार आया है। उनकी आर्थिक स्थिति सुधर रही है। दूसरी ओर गोठान में गोबर से दीया, गमला, गोबर काष्ठ, केंचुआ वर्मी कम्पोस्ट सहित विविध प्रकार के वस्तुओं का निर्माण कर बड़ी तादाद में लोगों को रोजगार मिला है। वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति बरकरार रहती है और इससे पैदा अनाज से लोगों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
    राजेंद्र ने कहा कि तीन कृषि कानून, रासायनिक खाद, कीटनाशक दवाईयों जैसे मुद्दों पर भाजपा ने हमेशा कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां बनाई और इन नीतियों का ही समर्थन किया है। भाजपा नेता चाहते हैं कि रासायनिक खाद की बिक्री कम न हो ताकि कार्पोरेट घरानों को फायदा होता रहे।
    राजेंद्र ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने और गौसैवा के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ में 15 साल के शासनकाल में सिर्फ घोटाले किए। गौसेवा के नाम से गौशालाओं को करोड़ों रुपए का अनुदान देकर घोटाला किया गया। किसानों को नकली रासायनिक खाद और अमानक बीज दिये गए। भाजपा नेता अब आरोप लगा रहे हैं कि खराब गोबर से खाद बनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं को अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं कि गोबर खराब नहीं होता है बल्कि खाद बनाने में उपयोगी होता है।
    राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा रोजगार देने वाली योजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश में भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसानों की कर्ज माफी, गोधन न्याय योजना, तेंदुपत्ता खरीदी, वनोपज खरीदी, नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बारी योजना जैसी योजनाओं से लोगों को रोजगार मिला है और उनकी आय भी बढ़ी। कांग्रेस सरकार की इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में लगातार सुधार आ रहा है। भाजपा नेता प्रदेश सरकार की रोजगार देने वाली योजनाओं को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है।

    Previous Articleएक बड़े निजी चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज,नगर निगम और सरकारी बैंक इण्डिया बैंक के बीच एक घोटाले की जांच को लेकर ज्ञापन महामहिम को सौंपा। जाने पूरी खबर
    Next Article रामराज में कानून सबके लिए बराबर है वह फिर भले ही खुद भगवान श्रीराम ही क्यों न हों। भगवान श्रीराम का आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद
    Jwala Express News

    Related Posts

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    कामधेनु विश्वविद्यालय में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण विषय पर 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ।

    February 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?