रायपुर. राजधानी रायपुर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bankf Of India) के सिविल लाइन इलाके में स्थित जोनल ऑफिस में अचानक आग लग गई। इससे ऑफिस में रखे कई गोपनीय दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इसके अलावा कंप्यूटर व फर्नीचरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।






पुलिस के मुताबिक बैरनबाजार में एसबीआई का जोनल हेड ऑफिस है। इसकी तीसरी मंजिल में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। और आग को बुझाना शुरू किया। करीब 11 बजे आग को बुझा लिया गया। इससे आग ऑफिस के दूसरे हिस्से में नहीं फैल सकी। नीचे में बैंक भी है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक
आग तीसरी मंजिल के बड़े हॉल में लगी थी। इसमें लोन संबंधित कार्य होते थे। बताया जाता है कि आगजनी से कई महत्वपूर्ण गोपनीय दस्तावेज जल गए। कंप्यूटर व फर्नीचर भी जल गए। इसमें ग्राहकों से जुड़ी जानकारियां भी थीं। आगजनी की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बैंक अधिकारी भी नुकसान के संबंध में कुछ नहीं बताए हैं।