JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»प्रदेश भाजपाध्यक्ष साय ने भूपेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल को बताया फ्लाप
    blog

    प्रदेश भाजपाध्यक्ष साय ने भूपेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल को बताया फ्लाप

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 12, 2021No Comments3 Mins Read

    कहा पूर्ण शराबबंदी भाजपा के आगामी चुनावी घोषणा पत्र में भी रहेगा शामिल,

    भाजपा के हल्ला बोल अभियान के तहत जनता को कार्यकत्र्ता बताएंगे प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल को फ्लाप बताया है। उन्होने राज्य के कांग्रेस सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में पूर्ण शराबबंदी, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों के साथ पूरा न्याय, कानून व्यवस्था दुरुस्त, भ्रष्टाचार का खात्मा समेत अन्य तमाम
    वादे किए थे, लेकिन सत्तासीन होने के बाद कांग्रेस अपने मूल वादों को ही भूल गई और वादों के विपरित कार्य को अंजाम दिया है। जिसका बड़ा उदाहरण राज्य में पूर्ण शराबबंदी के स्थान पर शराब की होम डिलीवरी व प्रीमियम शराब दुकानें शुरु करना है।

    भूपेश सरकार के इन वादाखिलाफी से प्रदेश की जनता अपने आपको छला हुआ महसूस कर रही है। फलस्वरुप जनता भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को विश्वासघात व अराजकता का काला अध्याय मान रही है।
    श्री साय ने बताया कि 17 जून को भूपेश सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल
    पूरा हो रहा है। इस राज्य सरकार के वादाखिलाफी को लेकर प्रदेश भाजपा ने
    आज 12 जून से हल्ला बोल अभियान का शंखनाद किया है।

    अभियान के तहत 13,14 व 15 जून को मंडल स्तर के कार्यकत्र्ता पांच शक्ति केन्द्रों में जाएंगे,
    साथ ही 16 जून को मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकत्र्ता जनता के बीच पहुंचकर
    कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी व नाकामियों को अवगत कराएंगे।

    इसके अलावा 17 जून को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, सुश्री सरोज पांडे के अलावा अन्य नेता रायपुर में प्रेसवार्ता कर भूपेश सरकार की विफलताओं को गिनवाएंगे। यह बातें दुर्ग जिला के प्रथम प्रवास पर
    पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान श्री साय के साथ प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका
    चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.
    शिवकुमार तमेर, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, जागेश्वर साहू, जिला
    भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, जिला भाजपा मीडिया
    प्रभारी के.एस. चौहान, आईटी सेल प्रभारी राजा महोबिया, भाजपा नेता
    कांतीलाल बोथरा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी भी मौजूद थे।
    देश में बढ़ती महंगाई से जुड़े एक सवाल का जवाब देने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय बचते नजर आए। लेकिन उन्होने  इतना जरुर कहा कि महंगाई अंतर्राष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय होते है। इसलिए वर्तमान में
    पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए है। इस पर भी जल्द नियंत्रण पा लिया जाएगा।
    श्री साय ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में भूपेश सरकार असफल रही है।
    क्योंकि कोरोना संकटकाल में भूपेश सरकार का ध्यान दवाई से ज्यादा दारु पर
    रहा है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद की है। कोविड वैक्सीन भेजने में कमी नहीं की है।
    अब मोदी सरकार देश व प्रदेश की जनता को फ्री में कोविड वैक्सीन उपलब्ध
    करवाएगी। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के लोगों को भी मिलेगा। श्री साय ने एक
    सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की थी। जिस दिशा में भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही थी, लेकिन भूपेश सरकार ने भाजपा की मेहनत को व्यर्थ कर दिया।

    भाजपा पूर्ण शराबबंदी की पक्षधर है। आगामी चुनाव में भी पूर्ण शराबबंदी भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल रहेगा।

    Previous Articleपाटन में 18 – 44 आयु के लोगो को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ।
    Next Article लंच पर 3 घंटे की मुलाकात में पकी कोई खिचड़ी? जानें शरद पवार संग बैठक पर क्या बोले प्रशांत किशोर
    Jwala Express News

    Related Posts

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    कामधेनु विश्वविद्यालय में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण विषय पर 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ।

    February 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?