JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»लंच पर 3 घंटे की मुलाकात में पकी कोई खिचड़ी? जानें शरद पवार संग बैठक पर क्या बोले प्रशांत किशोर
    blog

    लंच पर 3 घंटे की मुलाकात में पकी कोई खिचड़ी? जानें शरद पवार संग बैठक पर क्या बोले प्रशांत किशोर

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 12, 2021No Comments3 Mins Read

    महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की, जिससे उन अटकलों को बल मिला कि 2024 में होने वाले अगले आम चुनावों के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक राष्ट्रीय गठबंधन बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली। इस मुलाकात में क्या खिचड़ी पकी और क्या हुआ, इस पर बहुत कुछ सामने नहीं आया है, मगर प्रशांत किशोर ने इसे महज एक प्राइवेट मीटिंग बताया है और कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। 


    दरअसल, प्रशांत किशोर शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के साथ दक्षिण मुंबई में स्थित पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचे और दोपहर करीब 2 बजे निकले। इतना ही नहीं, एनसीपी राज्य प्रमुख जयंत पाटिल भी कुछ समय के लिए ‘सिल्वर ओक’ पहुंचे और जल्दी चले गए। एनसीपी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई उनमें भाजपा के विकल्प की संभावना भी शामिल थी।

    बैठक को लेकर एनसीपी के एक सीनियर नेता ने कहा कि पवार साहब भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के लिए काम कर रहे हैं। यह स्वाभाविक है, इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। वहीं एक टेक्स्ट संदेश के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल लंच पर एक निजी शिष्टाचार मुलाकात थी और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। बता दें कि शरद पवार लगातार दूसरी बार केंद्र की सत्ता में आई भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के लगातार एकजुट करने के लिए एक मंच की वकालत करते रहे हैं। 

    2014 में भारती जनता पार्टी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को हराया था और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तो उस वक्त प्रशांत किशोर भगाव पार्टी के चुनावी रणनीतिकार थे। हालांकि बाद में वह पार्टी से अलग हो गए और विधानसभा चुनावों के लिए कुछ विपक्षी दलों के साथ काम किया, जिनमें कहीं उऩ्हें हार मिली तो कहीं जीत। हालांकि, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में बनाए रखने और भाजपा को हराने में मदद करने के बाद वह फिर से चर्चा में आ गए हैं। वह डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के चुनावी रणनीतिकार भी थे।

    बहरहाल, यह बैठक ऐसे वक्त में हुई है, जब महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिले। पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का टॉप नेता बताया और फिर उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में पीएम मोदी के साथ अकेले में मुलाकात की, जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया। इतना ही नहीं, इस बैठक से एक दिन पहले ही शरद पवार ने कहा कि तीन पार्टियों का गठबंधन – महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) न केवल पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगा, बल्कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा

    Previous Articleप्रदेश भाजपाध्यक्ष साय ने भूपेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल को बताया फ्लाप
    Next Article विधायक, महापौर ने आंगनबाड़ी का लोकार्पण कर सीसी रोड, नाली निर्माण का किया भूमिपूजन
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?