JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»जहां अब तक कोई नहीं पहुंचा, ऐसे वाटरफॉल ढूंढने वालों का वन विभाग करेगा सम्मान
    blog

    जहां अब तक कोई नहीं पहुंचा, ऐसे वाटरफॉल ढूंढने वालों का वन विभाग करेगा सम्मान

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 13, 2021No Comments3 Mins Read

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के भू-भाग बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रकृति की इंद्रधनुषी छटा से लबरेज है। राज्य में बड़ी नदी, नालों की वजह से मनमोहक जलप्रपात देखने को मिलते हैं। राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के अफसर अब तक लोगों की पहुंच से दूर नए पिकनिक स्पॉट तथा वाटरफॉल को लोगों के सामने लाने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले वर्ष वन विभाग तथा स्थानीय लोगों ने उदंती-सीतानदी, बस्तर में 20 से ज्यादा जलप्रपात की खोज की थी। इस वर्ष भी वन विभाग के अफसरों को पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने घने जंगलों के बीच वाटरफॉल तथा नए पिकनिक स्पॉट तलाश करने के लिए निर्देशित किया है।

    कांकेर सीसीएफ एसएसडी बड़गैया के मुताबिक पिछले वर्ष वन विभाग के अफसर और कर्मियों की टीम ने केशकाल, जगदलपुर से सटे जंगल में 15 वाटरफॉल की खोज की है। खोजे गए जलप्रपात में जुलाई से जनवरी माह तक भरपूर पानी के बहाव होने का दावा किया है। अफसर के मुताबिक केशकाल से महज पांच किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व की दिशा में एक पहाड़ी के पठार में 75 हेक्टेयर में फैले जलप्रपात खोजे जाने की जानकारी दी। साथ ही अफसर ने केशकाल से 38 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में डेढ़ हजार हेक्टेयर में पठार खोजे जाने की बात कही। इस पठार के ऊपर से दुधवा जलाशय दिखने की जानकारी दी।

     यूएसटीआर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा जलप्रपात

    जानकारों के मुताबिक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में डेढ़ दर्जन से ज्यादा जलप्रपात ऐसे हैं, जहां पहुंचना हर किसी की बस की बात नहीं है। इन जलप्रपातों के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। इनमें प्रमुख रूप से देवधारा, बोतलधारा, कुलाब, शेषपगार जलप्रपात हैं। इन जलप्रपात तक पहुंचने घने जंगल तथा पहाड़ी रास्ते को पार करना पड़ता है।

    विभाग करेगा सम्मानित

    इको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन मुख्यालय ने अब नए जलप्रपात खोजने वाले को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। अफसरों के मुताबिक ऐसे जलप्रपात, जिसके बारे में विभाग के साथ लोगों काे जानकारी नहीं है। ऐसे जलप्रपात ढूंढने वाले को विभाग के अफसरों ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

    जानकारी जुटा रहे

    राज्य के वनों में आकर्षक जलप्रपात हैं, इसमें से कई वनक्षेत्रों के जलप्रपात वन विभाग की जानकारी में नहीं हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही ऐसे जलप्रपात, जो मनोरम और आकर्षक होने के साथ अब तक लोगों की पहुंच से दूर हैं। ऐसे जलप्रपात ढूंढने वाले को सम्मानित किया जाएगा।

    – राकेश चतुर्वेदी, पीसीसीएफ, छग

    Previous Articleविधायक देवेंन्द्र यादव को कांग्रेस ने बनाया प्रवक्ता, भूपेश सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाने मिली बड़ी जिम्मेदारी
    Next Article जोगी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?