JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»जरा हटके»चीन ने साउथ चाइना सी में खदेड़ा अमेरिकी जंगी जहाज, यूएस ने भेजा बमवर्षक विमान
    जरा हटके

    चीन ने साउथ चाइना सी में खदेड़ा अमेरिकी जंगी जहाज, यूएस ने भेजा बमवर्षक विमान

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    वॉशिंगटन। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कारण कराह रही है, वहीं इस माहौल में भी चीन और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव लगतार बढ़ता जा रहा है। चीन की नौसेना ने दावा किया है कि साउथ चाइना सी में अमेरिका के एक जंगी जहाज को अपने इलाके से खदेड़ दिया है। उधर, अमेरिका ने चीन के इस दावों का खंडन किया है।इस बीच अमेरिका ने भी अपने बमवर्षक विमानों को भी साउथ चाइन सी गश्‍त के लिए भेजा है।

    चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की सदर्न थिएटर कमान के प्रवक्ता सीनियर कर्नल ली हुआमिन ने कहा कि चीन ने अमेरिका के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस बैरी की टोह लेने के लिए हवाई और समुद्री बलों को मोर्चे पर लगाकर उस अपनी सीमा से बाहर खदेड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी जंगी जहाज दक्षिणी चीन सागर में उसके समुद्री क्षेत्र में था लेकिन अमेरिकी नौसेना ने उनके इस दावे का खंडन किया है।

    हुआमिन ने कहा कि अमेरिका की इस हरकत से अंतरराष्ट्रीय कानूनों धज्जियां उड़ाई हैं और चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों का गंभीर उल्लंघन किया है। इससे हमारी सुरक्षा को खतरा बढ़ा है,इससे अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं और इससे कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई कमजोर होगी। अमेरिकी नौसेना ने चीन के दावों का खड़न कर कहा है कि टकराव की कोई बात नहीं है और ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है कि चीन के किसी भी जहाज ने कोई अवांछित हरकत की है।

    दक्षिण चीन सागर और उसके आसपास के समुद्री इलाके में कई देश अपना दावा करते हैं। चीन इस इलाके में लगातार अपनी सैन्य स्थिति मजबूत कर रहा है। वह फिलीपींस में मूंगे के बने द्वीपों के ऊपर कांक्रीट डालकर उन्हें रिसर्च स्टेशनों में बदल रहा है। असल में ये हथियारों के लिए लांच प्लेटफॉर्म हैं जहां से विमान और मिसाइल तैनात किए जाएंगे।

    दक्षिण चीन सागर एक व्यस्त समुद्री मार्ग है जहां से पूरे साल लाखों करोड़ डॉलर का सामान खासकर तेल गुजरता है। इस क्षेत्र पर अपना दावा मजबूत करने के लिए चीन वहां ज्यादा से ज्यादा जंगी और शोध जहाज भेज रहा है। चीन ने दक्षिण चीन सागर में खनिज संसाधनों की थाह लेने के लिए अपना एक जहाज हैयांग दिझी 8 को वहां भेजा है लेकिन अमेरिका को उसकी यह हरकत नागवार गुजरी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मॉर्गन ऑटेजेस ने कहा, चीन उस समय में अपने अवैध सामुद्रिक दावों को आगे बढ़ा रहा है जब दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। यह ठीक नहीं है।

    Next Article मेगास्टार बच्चन ने दोस्त ऋषि कपूर के लिए लिखा भावुक नोट
    admin
    • Website

    Related Posts

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    जेवरा में 11.5 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई

    February 1, 2023

    कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई का किया औचक निरीक्षण

    February 1, 2023

    रायपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी-पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 को

    February 1, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?