JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»मनोरंजन»मेगास्टार बच्चन ने दोस्त ऋषि कपूर के लिए लिखा भावुक नोट
    मनोरंजन

    मेगास्टार बच्चन ने दोस्त ऋषि कपूर के लिए लिखा भावुक नोट

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments2 Mins Read

    मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके बारे में ब्लॉग पर भावुक नोट लिखा है। बिग बी ने कहा कि वह अस्पताल में दिवंगत दिग्गज स्टार से कभी नहीं मिले क्योंकि वह कपूर के मुस्कुराते चेहरे पर कभी दर्द नहीं देखना चाहते थे। अमिताभ ने लिखा,मैं जब भी राज जी के चेंबूर स्थित उनके घर देवनार कॉटेज गया, मैंने उन दुर्लभ क्षणों में उन्हें एक युवा ऊर्जावान, चुलबुले, अपनी आंखों में शरारत लिए चिंटू के रूप में देखा। उन्होंने कहा, मैं आर के स्टूडियो में उन्हें कई बार देखा, जब वो फिल्म ‘बॉबी’ के लिए अभिनेता के तौर पर प्रशिक्षित हो रहे थे। एक मेहनती उत्साही नौजवान, हर चीज को सीखने पर ध्यान देने के लिए तैयार। अमिताभ ने साझा किया कि ऋषि के चलने का एक तरीका खास था जो “आश्वस्त और दृढ़” था। एक खास स्टाइल जो उनके दादा, महान पृथ्वीराजजी के समान थी। एक चाल जो मैंने उनकी पिछली फिल्मों में से एक में देखी थी। वह चाल .जिसे मैंने कभी किसी और में नहीं पाया ..।”

    अमिताभ ने अपने ब्लॉग में उनकी अभिनय शैली का भी वर्णन किया। हमने एक साथ कई फिल्मों में काम किया .. जब वे अपनी पंक्तियां बोलते थे तो आप उनके हर शब्द पर भरोसा करते थे।उनका कभी कोई विकल्प नहीं था। उनकी सच्चाई सवाल से परे थी .. कभी कोई और बात नहीं हुई, गानों की उनकी तरह बेहतरीन लिप्सिंग कोई नहीं कर सकता।”अमिताभ ने लिखा कि ऋषि का “सेट पर उनका चंचल रवैया कमाल का था।” उन्होंने कहा, “जब कभी शूटिंग के दौरान शॉट के बीच समय होता था, तो वह खेलने के लिए कार्डस निकाल लेते थे और दूसरों को खेलने के लिए बुलाते थे।” “मैं उन्हें मिलने अस्पताल में कभी नहीं गया.. मैं उसके मुस्कुराते हुए चेहरे पर कभी भी दर्द या संकट नहीं देखना चाहता था ..” बिग बी ने आखिर में लिखा, “लेकिन मैं निश्चित हूं। जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा होगा, वह एक सौम्य मुस्कान के साथ यहां से गए होंगे।”

    Previous Articleत्रिशाला की परवरिश पर यूजर ने उठाए सवाल
    Next Article कोरोना से जंग में भारत सबसे बेहतर
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने किया पंचायत कैफे का शुभारंभ

    March 26, 2023

    सैकड़ों विवाहित जोड़ों द्वारा किया गया ऐतिहासिक सुंदरकांड पाठ

    March 26, 2023

    जिले में पहली बार करेंगे विवाहित जोड़े से संगीतमय सुंदरकांड पाठ

    March 25, 2023

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी पहल करते हुए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    March 24, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?