JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»Uncategorized»आरोग्य सेतु एप पर राहुल गांधी को भरोसा नहीं, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बोले, रोज एक नया झूठ
    Uncategorized

    आरोग्य सेतु एप पर राहुल गांधी को भरोसा नहीं, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बोले, रोज एक नया झूठ

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। आरोग्य सेतु एप को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता हर दिन ‘‘एक नया झूठ’’ बोलते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिन लोगों ने जीवन भर केवल निगरानी रखने का काम किया, वे नहीं समझ सकते कि प्रौद्योगिकी का भलाई के कार्यों में भी उपयोग किया जा सकता है। आरोग्य सेतु ऐप को निजी आपरेटर को आउटसोर्स किए जाने को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें डाटा सुरक्षा की ठोस व्यवस्था है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ श्रीमान गांधी, वक्त आ गया है कि आप अपना ट्वीट ऐसे लोगों को आउटसोर्स करना बंद कर दें, जिनको भारत की समझ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस एप की दुनिया भी में सराहना की जा रही है जिसे सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार बताया है। राहुल पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘ हर दिन एक नया झूठ। आरोग्य सेतु एप शक्तिशाली सहयोगी है जो लोगों की सुरक्षा करता है। इसमें डाटा सुरक्षा की ठोस व्यवस्था है। जो लोग जीवन भर निगरानी करने में जुटे रहे, वे नहीं समझ सकते कि प्रौद्योगिकी का अच्छे कार्यों में उपयोग किया जा सकता है।

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया कि आरोग्य सेतु ऐप एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है, जिसे निजी ऑपरेटर को आउटसोर्स किया गया है और कोई संस्थागत निगरानी नहीं है, इससे डेटा सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी हमें सुरक्षित रहने में मदद कर सकती है, लेकिन भय का लाभ उठाकर लोगों को उनकी सहमति के बिना ट्रैक नहीं किया जाना चाहिए।

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि वह बड़े होने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी नहीं है और वे गैर जिम्मेदाराना एवं गलत बयान देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ पात्रा ने कहा कि सरकार ने कई मौकों पर वैज्ञानिक तरीके से इस बारे में आशंकाओं को दूर किया है और वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह कोविड-19 से लडाई में निजी सुरक्षा कर्मीकी तरह है।

    Previous Articleत्रिशाला की परवरिश पर यूजर ने उठाए सवाल
    Next Article कोरोना से जंग में भारत सबसे बेहतर
    admin
    • Website

    Related Posts

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023

    अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी शुरू, दुर्ग- भिलाई में गारमेंट फैक्ट्री और भिलाई में बीपीओ के माध्यम से पंद्रह सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 22, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?