Share
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Email
  • SMS
JwalaExpressJwalaExpress
    Facebook Twitter Instagram
    JwalaExpress JwalaExpress
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • देश-विदेश
    • जरा हटके
    • क्राइम
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • ई-पेपर
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»खेल»चिराग पासवान ने किए महाकाल के दर्शन,भस्म आरती में शामिल
    खेल

    चिराग पासवान ने किए महाकाल के दर्शन,भस्म आरती में शामिल

    Jwala ExpressBy Jwala ExpressMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read

    विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। चिराग ने नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर आरती के दौरान भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

    चिराग पासवान भस्म आरती के दौरान भगवान शिव का जाप करते नजर आए। आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल की देहरी पर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें तिलक लगाकर हार-फूल की माला अर्पित की और विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाया।

    चिराग ने जल अर्पित किया।
    चिराग ने जल अर्पित किया।

    महाकाल मंदिर समिति की ओर से चिराग पासवान को दुपट्टा अर्पित कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर चिराग ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि सभी को एक बार भस्म आरती में जरूर शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा, “आज भस्म आरती में शामिल होकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं, जो भगवान महाकाल का आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ है।”

    चिराग ने कहा, “भगवान ने मुझे इतना कुछ दिया, जबकि एक समय ऐसा भी था जब मुझसे सब कुछ छिन गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही मैं आज यहां तक पहुंचा हूं। मैं अपनी मां, बहन, जीजाजी, भांजे-भांजी और अन्य रिश्तेदारों के साथ महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैं यह संकल्प लेकर जा रहा हूं कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को विकसित देश बनाने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसमें हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे और बाबा महाकाल से इस संकल्प की सफलता की कामना करता हूं।”

    महाकाल मंदिर के दर्शन के बाद चिराग पासवान का नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, चिराग मंगलवार रात को उज्जैन आने वाले थे।

    Previous Articleकार्तिक आर्यन की फैमिली पार्टी में पहुंची श्रीलीला, कैमरा देखकर छिपाया मुंह, नेटिजन्स बोले- डेट कर रहे क्या
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने वनतारा सेंटर का उद्घाटन किया, संकटग्रस्त वन्यजीवों से की बातचीत
    Jwala Express
    • Website

    Related Posts

    1000 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली से जयपुर का सफर महज 30 मिनट में; रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

    March 16, 2025

    ASI समेत 2 की मौत, थाना प्रभारी और तहसीदार की हालत नाजुक; 9 पुलिसकर्मी घायल

    March 16, 2025

    ई-नगर पालिका: बिल्डिंग परमिशन से नल कनेक्शन तक, MP में 24 नागरिक सेवाएं होंगी डिजिटल; घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ

    March 16, 2025

    भोपाल जिला का 9वीं 11वीं क्लास का रिजल्ट जारी, 12 हजार 485 विद्यार्थी पास

    March 16, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    13073/ 119
    13073/ 119
    13073/ 119
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    सिंधी कॉलोनी,सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001, मो. 9993590905

    Latest News

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2025 JwalaExpress. Designed by Global Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.