Share
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Email
  • SMS
JwalaExpressJwalaExpress
    Facebook Twitter Instagram
    JwalaExpress JwalaExpress
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • देश-विदेश
    • जरा हटके
    • क्राइम
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • ई-पेपर
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Jwala ExpressBy Jwala ExpressMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read

    *छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण*

    *28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई*

    रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण और विकसित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कैंसर रूपी नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जो स्वागतयोग्य है।

    मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा तय है।

    *सरकार की प्रभावी रणनीति – लोगों का बढ़ा विश्वास*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में राज्य सरकार द्वारा लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना के तहत सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास के चलते नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं और नक्सली मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार, नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्य धारा में लौटने वाले लोगों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूरी तरह तत्पर है।

    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट
    Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात
    Jwala Express
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आय से अधिक संपत्ति मामला: रिटायर्ड निगम अधिकारी को 5 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

    March 18, 2025

    कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समय सीमा बैठक

    March 18, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    13073/ 119
    13073/ 119
    13073/ 119
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    सिंधी कॉलोनी,सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001, मो. 9993590905

    Latest News

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2025 JwalaExpress. Designed by Global Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.