Share
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Email
  • SMS
JwalaExpressJwalaExpress
    Facebook Twitter Instagram
    JwalaExpress JwalaExpress
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • देश-विदेश
    • जरा हटके
    • क्राइम
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • ई-पेपर
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    Jwala ExpressBy Jwala ExpressMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read

    बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला अब भी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जा सकती है। मामले की जांच और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए पुलिस पूछताछ कर सकती है। इस मामले में अब तक 191 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

    दरसअल, 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आज 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से एक आरोपी, घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए, मोबाइल लूटकर हो फरार गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटा हुए मोबाइल उसके कब्जे से बरामद किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।

    भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार

    इससे पहले बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में हिंसा और प्रदर्शन के बाद से ही किशोर नवरंगे फरार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था। किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर प्रदेशभर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

    10 जून को हुई थी हिंसक घटना 

    उल्लेखनीय है कि, 10 जून को बलौदाबाजार में हुए भयानक हिंसक घटना में बदमाशों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जल गई थी। हालांकि, इस घटना के कुछ घंटों पहले ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी। लेकिन आक्रोशित लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

    Previous Articleआय से अधिक संपत्ति मामला: रिटायर्ड निगम अधिकारी को 5 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना
    Next Article नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार
    Jwala Express
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    आय से अधिक संपत्ति मामला: रिटायर्ड निगम अधिकारी को 5 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

    March 18, 2025

    कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समय सीमा बैठक

    March 18, 2025

    खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत*

    March 18, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    13073/ 119
    13073/ 119
    13073/ 119
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    सिंधी कॉलोनी,सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001, मो. 9993590905

    Latest News

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2025 JwalaExpress. Designed by Global Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.