*मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि* *मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की* रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मठपुरा स्थित श्री दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित स्व. श्री राजेश अवस्थी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री राजेश अवस्थी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. श्री राजेश अवस्थी ने सामाजिक जीवन…
Author: Jwala Express
*मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण, छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की कामना की* रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया। *भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री…
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से 10 पर बीजेपी जीत गई है। चिरमिरी, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में भाजपा का कब्जा है। 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद थी, जो एक-एक कर खुली। सभी निगमों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें, तो रायपुर में 306, कोरबा…
रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत गई हैं। उनको 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। वहीं, पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। वहीं, कांग्रेस से एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। निगम के 70 वार्ड में से बीजेपी 60 पर, कांग्रेस महज 7 पर और 3 वार्ड पर निर्दलीय पार्षद जीते हैं।
रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2 सीट निर्दलीय को मिली है। यहां करीब 69.68% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें बीजेपी अधिकांश जगहों पर आगे चल रही है। बात करें कबीरधाम जिले की तो यहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत देखने को मिल रही है। दो नगरपालिका और नगर पंचायतों में बीजेपी की जीत हुई है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सभी नगरीय निकायों में भाजपा का कमल खिला है। नगर…
नगर निगम दुर्ग वार्ड 1 भाजपा. वार्ड 2 भाजपा वार्ड 3 भाजपा वार्ड 4 भाजपा वार्ड 5 निर्दलीय वार्ड 6 भाजपा वार्ड भाजपा वार्ड 7 निर्दलीय वार्ड 8 भाजपा वार्ड 9 भाजपा वार्ड 10 भाजपा वार्ड 11 भाजपा वार्ड 12 निर्दलीय वार्ड 13 कांग्रेस वार्ड 14 भाजपा वार्ड 15 भाजपा वार्ड 16 निर्दलीय वार्ड 17 भाजपा वार्ड 18 भाजपा वार्ड 19 भाजपा वार्ड 20 भाजपा वार्ड 21 भाजपा वार्ड 22 भाजपा वार्ड 23 भाजपा वार्ड 24 कांग्रेस वार्ड 25 कांग्रेस वार्ड 26 कांग्रेस वार्ड 27 कांग्रेस वार्ड 28 भाजपा वार्ड 29 निर्दलीय वार्ड 30 भाजपा वार्ड 31भाजपा वार्ड 32 भाजपा…
रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक 2 लाख से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे से वे 1 लाख से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। इसके अलावा, 6 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशी वहीं एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हो चुकी है। पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी 1200 वोट से जीत गए हैं। इससे पहले वे MIC के सदस्य भी थे, लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे।
रायपुर। भगवती चरण शुक्ल वार्ड से एजाज ढेबर पीछे हो गए है, बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक करीब 1 लाख 50 हजार वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे से वे 86 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। इसके अलावा, 4 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशी वहीं एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हो चुकी है। वहीँ पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी 1200 वोट से जीत गए हैं। इससे पहले…
कांकेर: नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कांकेर नगर पालिका चुनाव मेंं भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है. कांग्रेस को भी यहां सफलता मिली है. कांग्रेस ने यहां अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है. नगर पालिका चुनाव में मिली जीत के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. जबकी अध्यक्ष पद पर जीत के बाद कांग्रेस भी खुश है. कांकेर निकाय चुनाव: कांकेर नगर पालिका चुनाव में पहली बार कमल खिला है. कांकेर नगर पालिका में हमेशा से कांग्रेस मजबूत रही है. कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसका कब्जा बरकरार रहेगा पर ऐसा नहीं हुआ. भारतीय…