जेवर दुकान चलाने वाली महिला कारोबारी ने अपनी महिला ग्राहक से जेवर साफ करने का बहाना कर सोने की ज्वेलरी ले ली। महिला ने उसे वापस मांगा तो 20 लाख का चेक दे दिया। जब महिला ने अपनी रकम वापसी के लिए चेक लगाया तो वो बाउंस हो गया। महिला को भरोसा हो गया कि जेवर दुकान संचालिका ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
इस मामले की एफआईआर तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुरुवार को कोराबारी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कृषक नगर जोरा कॉलोनी में रहने वाली 59 साल की कुसुम पैकरा की रावतपुरा में रहने वाली खुशबू सोनी से करीब आठ साल से पहचान थी। खुशबू की सराफा दुकान थी।
Join my WhatsApp group “ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 1”
उसने कई बार महिला को उसके घर जाकर ज्वेलरी की बिक्री भी की थी। 22 जुलाई को वो कुसुम के घर पहुंची और जेवर की सफाई करने के नाम पर उनसे 453 ग्राम सोना अपने साथ ले गई। कई दिन बीतने के बाद भी जब सोना वापस घर नहीं लाई तो कुसुम ने उसे जेवर वापस मांगे। इस पर खुशबू ने यह कहकर उन्हें टाल दिया कि अभी कुछ दिनों के लिए उन्होंने उनकी ज्वेलरी दुकान के शो केस में रखा है। जल्द ही वो उनके जेवर वापस कर देगी। लेकिन इसके बाद कई हफ्ते और गुजर गए और ज्वेलरी नहीं मिली। जब उस पर दबाव बनाया तो उसने ज्वेलरी के बदले 20 लाख का चेक दे दिया।