सामान्य सभा में चर्चा की मांग से घबराए महापौर ने मांगा 20 साल का हिसाब, अजय वर्मा
महापौर की निगम में रुचि ना होना और अनुभवहीनता और विधायक के लगातार हस्तक्षेप से दुर्ग शहर अस्त व्यस्त, भाजपा पार्षद समूहों।
दुर्ग / दुर्ग निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बताया कि विगत दिनों भाजपा पार्षद दल के द्वारा महापौर से सामान्य सभा
बुलाकर शहर विकास के लिए बजट की अवधारणा, अमृत मिशन के कार्यों से हो रही आकस्मिक और परेशानी, आवारा पशुओं के नियंत्रण और सफाई की कमी है। से हो रहे जलभराव आदि विषयों पर चर्चा की मांग की गई थी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा क्योंकि महापौर धीरज बाकलीवाल को पदभार ग्रहण किए 6 महीने से अधिक हो गया है किंतु अनुभव हीनता और निगम कार्य में रुचि नहीं होने के कारण महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक के पीछे घूमने के अलावा और कुछ काम किया ही नहीं किया है।
बल्कि विधायक के निर्देश पर बिना नीति बनाएं आनन-फानन में कार्य शुरू करने से पूरे दुर्ग शहर की व्यवस्था चरमरा दी गई।
भाजपा पार्षद दल ने वर्तमान महापौर से यह ज्वलंत प्रश्न पूछे हैं।
* 20 साल में पहली बार इस साल शहर में काऊ कैचर गाड़ी क्यों नहीं दिख रही है, किस कारण शहर में आवारा पशुओं की बाढ़ आ गई है?
* 20 साल में इस साल में पहली बार शहर में तिजोरी गार्ड क्यों नहीं हुआ?
* 20 साल में पहली बार केंद्र सरकार से एक सौ बावन करोड़ रुपए मिलने के बाद भी शहर में पानी के लिए हाहकार क्यों मचा है?
* 20 साल में पहली बार पूरे शहर के मुख्य मार्गो और बाजार में इतना कीचड़ क्यों फैला है?
* 20 साल में पहली बार नगर निगम दुर्ग में कुत्ते की बधियाकरण और संरक्षण में आरोप्वत के बारे में भर्ती जैसे भ्रष्टाचार क्यों हो रहे हैं?
* 20 साल में पहली बार इस साल थोड़ा सी बरसात में लोगों के घरों में पानी क्यों घुस रहा है?
विपक्ष सामान्य सभा की मांग कर रहा है, तो महापौर जी घबराकर 20 साल का हिसाब मांग रहे हैं।
भाजपा पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित भाजपा श्रीमती गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, काशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, चमेली साहू, नरेश तेजवानी, लीना दिनेश देवांगन, मनीष साहू, अजीत वैद्य, ओम प्रकाश , ओम प्रकाश , ओमप्रकाश शशि द्वारका साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा और कुमारी बाई साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के महापौरों के कार्य के विषय में दुर्ग शहर जानता है कि आज दुर्ग शहर के दोनों छोरों में जो बड़ी इमारत हैं।
1 विवेकानंद सत्तार पद्मनाभपुर
2 कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आदित्य नगर दुर्ग शहर की यह दो बड़ी इमारत भाजपा के महापौरों के द्वारा ही बनाए गए हैं।
शहर के 2 क्षेत्रों में जो मिनी स्टेडियम महावीर खेल मैदान बोरसी और मिनी स्टेडियम बैगापारा बना कर शहर के युवाओं के खेल प्रतिभा को निमाारा है।
महिलाओं के लिए तीज मिलन, सावन मेला जैसे उत्सव धर्मी आयोजन के साथ साथ महिला सशक्तिकरण के लिए महिला समृद्धि बाजार का निर्माण भाजपा के महापौर ने किया।
शंकर नाले की 75% हिस्से का निर्माण भाजपा के महापौर के कार्यकाल में किया गया साथ ही नई पुलिस लाइन में 14 एकड़ का तालाब बनाकर शंकर नाले में बाढ़ को कम करने का उपाय भी भाजपा ने किया।
युवाओं के लिए प्रत्येक वार्ड में जिम निर्माण के साथ ही शहर में महापौर ट्रॉफी का आयोजन किया गया ऐसे अनेकों कार्य भाजपा के महापौरों ने किया है। , जिनकी चर्चा के रूप में कम है।
वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए सुवा महोत्सव, दुर्ग आईडल जैसे कार्यक्रम भाजपा ने ही आयोजित कर रहे हैं।
भाजपा के महापौर सरोज पांडे ने बहुत सुंदर मुक्तिधाम मनाया कि छत्तीसगढ़ी कवियों को लिखना पड़ा कि “देखबे त मरे के मन करथे”।
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने महापौर से कहा कि यह छः प्रश्न आपके अयोग्यता का परिचायक है, आप से गणना मांगने की बारी जनता की है और गणना देने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की है, आप जनता की ओर से आए सवालों पर तिलमिलाएं नहीं बल्कि महापौर पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए शहर विकास हेतु कार्य करें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ जनहित एवं शहरहित के मामले में भाजपा पार्षद दल आपके साथ खड़ा रहेगा।