महापौर धीरज बाकलीवाल को कब उपलब्ध कराएगा सरकारी निवास दुर्ग निगम
भाजपा शासनकाल में तत्कालीन महापौर को उपलब्ध कराया गया था शासकीय निवास।
दुर्ग/ दुर्ग नगर निगम में लंबे अरसे के बाद कांग्रेस ने सत्ता पर वापसी किया। लेकिन अब भी प्रशासनिक व्यवस्था में पकड़ बनाना आसान नहीं हो रहा है।
भाजपा शासनकाल में महापौर को निगम ने दिया बंगला।
दुर्ग नगर निगम में भाजपा का कब्जा लंबे समय तक जमा रहा। 2002 में तत्कालीन महापौर सरोज पांडे को जलविहार में निगम दुर्ग के द्वारा महापौर निवास उपलब्ध कराया गया था।
जिस पर भाजपा शासन काल से तत्कालीन महापौर सरोज पांडे निवासरत है।
तो दूसरी ओर जैसा हमारे सूत्रों से बातचीत में जो जानकारी सामने आया उसमें कांग्रेस महापौर धीरज बाकलीवाल ने सरकारी निवास के लिए जगह की मांग किया है जिस पर अभी तक जवाब नहीं मिल पाया है।
निगम में वर्षों से जमे अधिकारी अंगद की तरह है।
दुर्ग निगम में लंबे समय से जमे अधिकारी सब पर भारी पड़ने लगे हैं किसी की बात सुनते ही नही ।