देर समय तक खुला रखा मेडिकल स्टोर्स निगम की टीम लगाया जुर्माना, लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निगम प्रशासन सख्त।
भिलाई/ नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हर व्यक्ति को घर के बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन कुछ लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं।
ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करने निगम की टीम निगम क्षेत्र के बाजारों व गलियों का निरीक्षण किए और नियमों का उल्लंघन करने वालों से अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।
लाकडाउन के अनुपालन में आज तीसरे दिन भी भिलाई निगम प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर सख्त कार्यवाही की। निगम की टीम ने शुक्रवार को निर्धारित समय के बाद भी देर समय तक मेडिकल स्टोर्स खुला रखने वालों पर कार्यवाही की।
निगम के सभी जोन के आयुक्त के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क इत्यादि से फेस कवर नहीं करने तथा अनावश्यक बाहर घूमने वालों वालों पर कार्यवाही करते हुए 17 लोगों से 16300 रुपए अर्थदंड की वसूली किया।