22 साल बाद भारत आ रहा नया राफेल फाइटर जेट प्लेन इससे पहले 1997 में सुखोई आया था
करीब 10 साल से वाद-विवादों, उतार-चढ़ावों से गुजरते हुए आखिरकार फ्रांस से राफेल फाइटर जेट भारत आने के लिए निकल ही पड़े। पिछले साल 8 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस जाकर राफेल की पूजा की थी। उस पूजा के ठीक 9 महीने और 21 दिन बाद राफेल हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर तैनात हो जाएगा। भारत दैसो एविएशन से जो 36 राफेल फाइटर जेट खरीद रहा है, उसमें से अभी 5 ही मिले हैं, बाकि बचे 31 जेट 2022 तक मिलने की उम्मीद है।
यूपीए-2 के कार्यकाल में फ्रांस की दैसो एविएशन से भारत ने 126 राफेल खरीदने की डील की थी। बाद में 2015 में मोदी सरकार ने इस डील को कैंसिल कर दिया। सितंबर 2016 में 58 हजार 891 करोड़ रुपए की डील हुई, जिसमें 36 विमान खरीदने पर मंजूरी बनी। इस डील के 67 महीने बाद राफेल भारत को मिल रहे हैं।