बिलासपुर जेल में फिर कोरोना विस्फोट, मिले 26 नए मरीज, 12 जेल कर्मियों को बाहर से टेस्ट कराने पर मिला नोटिस…
बिलासपुर प्रतिनिधि
बिलासपुर। सेंट्रल जेल में फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। एक ही दिन में जिले में अब तक 50 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 26 मरीज अकेले बिलासपुर केंद्रीय जेल से ही है। इनमें पांच जेल प्रहरी और 21 कैदी है। पिछले दिनों एक कैदी के संक्रमित होने के बाद से जो सिलसिला चल पड़ा, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही जेल प्रबंधन कर्मियों के जांच की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। कोई कर्मी अपने साधन से यदि जांच करवा रहा है तो उसे प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी कर दिया जा रहा है।
पहले भी बिलासपुर केंद्रीय जेल के कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। विगत दिनों सभी जेल कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था, जिसके परिणाम रुक-रुक कर आ रहे हैं। इसी दौरान कैदी के साथ रह रहे अन्य कैदियों के भी सैंपल लिए गए। जिसकी रिपोर्ट आज आयी। जिसमें 21 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा भी बिलासपुर शहर, बिल्हा और मस्तूरी से 24 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह एक ही दिन में बिलासपुर से 50 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद एक बार फिर से यहां स्थिति बेकाबू होने लगी है।
12 प्रहरी, फार्मासिस्ट व कैदी समेत 14 पहले ही मिले पॉजिटिव
केंद्रीय जेल में शनिवार को पांच संक्रमित मिले। इसमें चार प्रहरी और एक फार्मासिस्ट है। इससे पहले यहां आठ प्रहरी और एक कैदी संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में केंद्रीय जेल में हड़कंप की स्थिति लगातार बनी हुई है।
12 जेल कर्मियों को बाहर जांच करवाने पर मिला नोटिस
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जेल की स्थिति काफी खराब है। यहां लगभग 200 से अधिक कैदियों व कर्मियों की तबीयत खराब है। जिनमें कोरोना वायरस की संभावना है। वही जेल के पास स्थित स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले कर्मियों के बीच भय का माहौल है। जेल में ड्यूटी कर रहे कर्मियों के परिवार जन उन्हें टेस्ट कराने कह रहे हैं। लेकिन प्रबंधन के दबाव के चलते कर्मी टेस्ट नहीं करा पा रहे। 12 कर्मियों ने सिम्स में अपना कोरोना टेस्ट कराया और डॉक्टर की सलाह पर क्वॉरेंटाइन हो गए। जिन्हें प्रबंधन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया। कर्मियों के परिजनों में चर्चा है कि प्रबंधन को चिंता नहीं और कोई खुद से टेस्ट करा रहा है तो वह दोषी हो जा रहा है।
सीधी बात
आर आर राय, उप जेल अधीक्षक
सवाल – कितने मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए..?
जवाब – अब तक 14 पॉजिटिव मरीज मिले है। आगे रिपोर्ट आते रहती है।
सवाल – उनमें दवा देने वाला भी कोई है। उसने जितनो को दवा दी उनका क्या..?
जवाब – एक फार्मासिस्ट पॉजिटिव मिला है। उसके सम्पर्क में आए सभी की जांच होगी।
सवाल – जेल में कितने कर्मी तैनात है..?
जवाब – यहां सवा सौ के लगभग कर्मियों की तैनाती है।
सवाल – सभी जेल कर्मियों की जांच नहीं करवाने की बात आ रही है..?
जवाब – 12 जेल कर्मी 1 फार्मासिस्ट व 1 कैदी के पॉजिटिव आने के बाद यहां सभी की जांच बारी बारी से करवाई जा रही है। एक ही बार मे सभी का सम्भव थोड़ी है।
सवाल – बाहर से जांच करवाने वाले जेल कर्मियों को नोटिस जारी कर दिये है, क्यों..?
जवाब – कुछ कर्मी बाहर से जान जांच करवाकर सीएमओ के कहने पर क्वॉरेंटाइन हो गए। तो उनसे पेशेंट आईडी मांगने के लिए नोटिस जारी किया गया है।