पुलिस खेल पदोन्नति समिति में शामिल हुए गुरुचरण होरा, मिली अहम जिम्मेदारी कमेटी में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी अध्यक्ष हैं। जबकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उप पुलिस महानिरिक्षक एवं संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सदस्य बनाया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल संबंधी प्रकरण में क्रम से पूर्व पदोन्नति के लिए समिति का गठन डीजीपी डीएम अवस्थी ने गठन कर दिया है। इस कमेटी में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी अध्यक्ष हैं। जबकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उप पुलिस महानिरिक्षक एवं संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सदस्य बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को खेल विशेषज्ञ के तौर पर कमेटी में जगह दी गई है। गुरुचरण सिंह होरा के अलावा 8 लोगों को खेल विशेषज्ञ बनाकर कमेटी में जगह दी गई है।